स्वतंत्र आवाज़
word map

कानपुर में यूनियन बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पर पक्षपातपूर्ण व्यवहार का आरोप

क्षेत्रीय कार्यालय लगातार बैंक नियमों की अनदेखी कर रहा है

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 4 October 2014 01:45:35 AM

union bank personnel display in kanpur

कानपुर। यूनियन बैंक एंप्लाइज संघ के सदस्यों ने बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पर पक्षपातपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्म प्रकाश गुप्त ने कहाकि क्षेत्रीय कार्यालय अपने उच्च कार्यालयों के आदेशों की अवहेलना कर रहा है, उसे बैंक नियमों की भी चिंता नहीं है, यही वजह है कि क्षेत्रीय कार्यालय लगातार बैंक नियमों की अनदेखी कर रहा है, कर्मचारियों के कार्यों को बिना किसी कारण लटकाया जाता है, कर्मचारियों को जानबूझकर उनके स्थायी निवास से दूर स्थानांतरित किया जाता है।
यूनियन बैंक एंप्लाइज संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मुंशी शुक्ला ने कहाकि क्षेत्रीय कार्यालय पर अधिकारियों से कई बार वार्ता करने का प्रयास किया गया, उन्होंने कभी भी हमारी परेशानियों की चिंता नहीं की। सह महामंत्री सीएम अरोड़ा ने कहाकि क्षेत्रीय कार्यालय की मनमानी से कानपुर के सभी यूनियन बैंक अधिकारी व कर्मचारी परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि क्षेत्रीय कार्यालय ने अपने काम करने का तरीका नहीं बदला, तो हमें लंबे संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। प्रदर्शन करने वालों में विवेक सिंह, सुनील कुमार, बृजेंद्र पांडेय, राम बाबू, अनिल त्रिपाठी, आरके रस्तोगी, पीके गुप्ता आदि उपस्थित थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]