 
   
    अप्रत्यक्ष रुप से भारत के खिलाफ छेड़ा गया एक युद्ध
अप्रत्यक्ष रुप से भारत के खिलाफ छेड़ा गया एक युद्ध हिंदू परिवारों में जन्म लेते ही बन जाते हैं कई शत्रु
हिंदू परिवारों में जन्म लेते ही बन जाते हैं कई शत्रुस्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
Monday 15 September 2014 10:46:56 PM
 
                          
 
 कानपुर। लव जेहाद एक अप्रत्यक्ष रुप से भारत के खिलाफ छेड़ा गया युद्ध है, इससे निपटने के लिए जागरुकता लाना बहुत जरुरी है। विभिन्न प्रकार से यह बात लव जेहाद पर विश्व संवाद केंद्र, गांधी नगर में आयोजित परिचर्चा में वक्ताओं ने कही। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचार प्रमुख अरविंद कुमार ने कहा कि लव जेहाद भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चलाया जा रहा एक षडयंत्र है, इसका केंद्र ढाका है, भारत में इस प्रकार के सबसे ज्यादा पच्चीस सौ मामले केरल में सामने आए हैं। 
उन्होंने कहा कि अब यह देश के अन्य हिस्सो में फैलता जा रहा है, महानगर में कई चमड़ा व्यवसायी भी इसमें सहयोग कर रहे हैं, इससे निपटने के लिए हमें अपने घर के सभी सदस्यों से इसकी चर्चा करनी होगी, इसके बिना इस समस्या से लड़ना संभव नहीं है। तुष्मुल मिश्रा ने कहाकि हिंदू परिवारों में बच्चे के जन्म लेते ही विश्व में उसके कई शत्रु बन जाते हैं, हमें बच्चे को अपनी आत्मरक्षा के लिए जन्म से ही तैयार करना होगा, तभी लव जेहाद जैसे कुचक्रों से लड़ना संभव हो पाएगा। परिचर्चा में डॉ नितिन, राजेश, श्याम जी शुक्ल, सीमा तिवारी, निखिल आदि ने भी अपने विचार रखे।