स्वतंत्र आवाज़
word map

लखनऊ की श्री गुरु सिंह सभा मुख्यमंत्री से मिली

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 19 January 2013 05:45:01 AM

sri guru singh sabha and akhilesh yadav

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज यहा श्री गुरु सिंह सभा, आलमबाग, लखनऊ के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन दिया। उन्होंने 27 जनवरी, 2013 को गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में गुरु गोविंद सिंह के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का सम्मान करने हेतु उन्हें आमंत्रित किया। भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से यह भी अनुरोध किया कि गुरु गोविंद सिंह जयंती, जो कि शासकीय अवकाश सूची में 5 जनवरी को निर्बंधित अवकाश के रूप में दर्शाई गई है, 18 जनवरी को मनाया जाए। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]