स्वतंत्र आवाज़
word map

सौरभ चंद्रा ने पेट्रोलियम सचिव का पद संभाला

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Sunday 2 March 2014 08:55:18 PM

नई दिल्‍ली। सौरभ चंद्रा ने भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सचिव पद का कार्यभार संभाल लिया है। उन्‍होंने विवेक राय का स्‍थान लिया। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1978 बैच के उत्‍तर प्रदेश कैडर के अधिकारी सौरभ चंद्रा इससे पहले 17 अप्रैल 2012 से औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग, भारत सरकार में सचिव थे। वे इसी विभाग में अतिरिक्‍त सचिव भी रह चुके हैं। उनका अपने कैडर और केंद्र सरकार दोनों में ही आर्थिक प्रशासन का खासा अनुभव रहा है।
सौरभ चंद्रा का 2002-2007 से वित्‍त मंत्रालय और भारत सरकार के संयुक्‍त सचिव पद का अनुभव है। अपने कैडर में और भारत सरकार में उन्‍होंने विभिन्‍न पदों पर 35 वर्ष तक कार्य किया। सौरभ चंद्रा रसायन और उर्वरक मंत्रालय के उर्वरक विभाग में निदेशक के पद पर कार्य करते हुए ओमान-भारत की उर्वरक परियोजना से जुड़े रहे। यह किसी भी केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम बहु-राज्‍य सहकारी समिति की सबसे सफल योजना रही। वह भारतीय प्रौद्योगि‍की संस्‍थान-आईआईटी कानपुर से इलैक्‍ट्रीकल इंजीनियरिंग स्‍नातक हैं और उन्‍होंने प्रबंधन में डिप्‍लोमा भी किया है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]