स्वतंत्र आवाज़
word map

दरोगाओं की भर्ती परीक्षा-2011 का परिणाम

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 03 January 2013 01:24:04 AM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के 3698 एवं प्लाटून कमाँडर, प्रादेशिक आर्म्ड कांसटेबुलरी के 312 कुल 4010 सीधी भर्ती के पदों को भरे जाने के संबंध मे शारीरिक मानक परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों की 11 दिसंबर, 2011 को हुई प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस संबंध में बोर्ड ने 8 जनवरी 2013 को सायं 6 बजे तक आपत्तियां माँगी हैं। विस्तृत जानकारी बोर्ड की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]