स्वतंत्र आवाज़
word map

पर्यटकों के लिए बहुभाषाई हेल्‍पलाईन

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 01 January 2013 08:49:53 AM

नई दिल्ली। पर्यटन मंत्री के चिरंजीवी ने पर्यटकों की मदद और उन्‍हें आम सूचना प्रदान करने के लिए एक बहुभाषाई हेल्‍पलाईन स्‍थापित करने की मंजूरी दी है। यह हेल्‍पलाईन हिंदी और अंग्रेजी के अतिरिक्‍त महत्‍वपूर्ण देशों की भाषाओं में उपलब्‍ध रहेगी।पर्यटन मंत्री ने आदेश दिया है कि इस टॉल-फ्री हेल्‍पलाईन पर भारत में कहीं से भी बात करना संभव हो। हेल्‍पलाईन नए वर्ष में शुरू हो जाएगी।
प्रस्‍तावित हेल्‍पलाईन का उद्देश्‍य यात्रियों को पर्यटन संबंधी सूचना प्रदान करना है। पर्यटन मंत्रालय ने पर्यटन और यात्रा संबंधी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में इस प्रस्‍ताव पर चर्चा की थी। चिरंजीवी ने अतुल्य भारत–2013 का कैलेंडर भी जारी किया। आज पर्यटन मंत्रालय का अतुल्‍य भारत–2013 कैलेंडर ऑनलाइन जारी हुआ। इस आकर्षक कैलेंडर की विषय वस्‍तु ‘जो चाहो पाओ’ है। यह विषयवस्‍तु अतुल्‍य भारत अभियान के दूसरे चरण का हिस्‍सा है, जिसे 2012 में लंदन में आयोजित ‘वर्ल्‍ड ट्रेवल मार्ट’ के दौरान जारी किया गया था।
भारत आज हर यात्री के लिए एक महत्‍वपूर्ण गनत्‍वय बन गया है। प्रत्‍येक पर्यटक जो कुछ अपने जीवन में खोज रहा है, वह उसे भारत में प्राप्‍त कर सकता है। कैलेंडर में भारत के विभिन्‍न स्‍थानों को दर्शाया गया है। इसे www.incredibleindia.org पर भी देखा जा सकता है। कैलेंडर में प्रत्‍येक माह के लिए भारत के विभिन्‍न स्‍थानों आदि को दिखाया गया है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]