स्वतंत्र आवाज़
word map

वायु सेना प्रमुख ने दी नए वर्ष की बधाई

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 01 January 2013 08:37:13 AM

Air Marshal P.R. Sharma

नई दिल्ली। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एनएके ब्राउन ने सभी वायु सैनिकों, नॉन कॉम्‍बेटेंट (पंजीकृत) कर्मियों, रक्षा सुरक्षा कोर कर्मियों, नागरिकों तथा भारतीय वायु सेना के वयोवृद्ध सैनिकों और उनके परिवारों को नए साल-2013 की बधाई दी है।
उन्‍होंने अपने पुरूष और महिला सैनिकों की कुशलता, क्षमता और पेशेवर प्रतिबद्धता की प्रशंसा की तथा उन्‍हें उनके कार्यों में सफल रहने की कामना की। उन्‍होंने कहा कि यह जो साल गुजरा है, उसमें हमने कई चुनौतियों का सामना किया तथा कई महत्‍वपूर्ण उपलब्धियां भी हासिल कीं। हमारे सैनिक राष्‍ट्रीय निर्माण के सभी महत्‍वपूर्ण कार्यों में आगे रहे, चाहे वे मानवीय सहायता तथा आपदा राहत कार्य हों, नक्‍सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में समर्थन करना हो या नागरिक प्राधिकरणों को सहायता प्रदान करना हो। इसके अतिरिक्‍त हमने बुनियादी ढांचे के उन्‍नयन, प्रशिक्षण, वायु सैनिकों के सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में अनेक नई पहल भी की हैं। उन्‍होंने कहा कि भारतीय वायु सेना की सामूहिक उपलब्धियों और उसकी वृद्धि में हमारे योगदान पर हमें गर्व है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]