स्वतंत्र आवाज़
word map

दिल्ली में महिला सुरक्षा के लिए कार्यबल

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 01 January 2013 08:27:38 AM

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहसचिव के नेतृत्‍व में एक विशेष कार्यबल का गठन किया गया है, जो दिल्‍ली में महिलाओं की सुरक्षा संबंधी मामलों की देखरेख करेगा और दिल्‍ली पुलिस की कार्य प्रणाली की भी समीक्षा करेगा। कार्यबल आवश्‍यकता पड़ने पर किसी को भी सदस्‍य बना सकता है। इस विषय पर सांसदों के सुझावों पर भी कार्यबल विचार करेगा। कार्यबल दिल्‍ली पुलिस और दिल्‍ली सरकार के कदमों की लगातार समीक्षा करेगा।
कार्यबल में दिल्‍ली के मुख्‍य सचिव, पुलिस आयुक्‍त, विशेष पुलिस आयुक्‍त (यातायात), विशेष पुलिस आयुक्‍त (कानून व्‍यवस्‍था), दिल्‍ली महिला आयोग की अध्‍यक्ष, नई दिल्‍ली नगर निगम के अध्‍यक्ष, यातायात आयुक्‍त, पूर्वी दिल्‍ली नगर निगम के आयुक्‍त, उत्‍तरी दिल्‍ली नगर निगम के आयुक्‍त, दक्षिणी दिल्‍ली नगर निगम के आयुक्‍त, आबकारी आयुक्‍त और संयुक्‍त सचिव (केंद्र शासित प्रदेश) सदस्‍य होंगे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]