स्वतंत्र आवाज़
word map

अरुण यादव मध्य प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 14 January 2014 12:15:36 PM

arun yadav

भोपाल। कांग्रेस ने खंडवा के सासंद अरुण यादव को मध्य प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस ने पिछड़े वर्ग के युवा चेहरे के रूप में अरुण यादव को आगे बढ़ाया है। मध्यप्रदेश में संगठनात्मक दृष्टि से यह उनकी नई जिम्मेदारी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के फैसले की जानकारी देते हुए कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने बताया कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में हार के बाद अबतक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने इस्तीफे की भी पेशकश की थी, अरुण यादव की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है।
अरुण यादव कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के पद पर काम कर रहे थे। छत्तीसगढ़ और दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने के बाद अब मध्य प्रदेश में यह बदलाव हुआ। कांग्रेस का मानना है कि भाजपा के तीसरी बार सत्ता में आने के पीछे पिछड़े वर्ग का बड़ा योगदान है, मध्य प्रदेश में करीब 53 फीसदी आबादी पिछड़े वर्ग की है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ उमा भारती और बाबूलाल गौर भी पिछड़े वर्ग से आते हैं। कांग्रेस में नए बदलाव के बाद रवि जोशी के भी फिर से प्रभारी की भूमिका में आने की आशा है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]