स्वतंत्र आवाज़
word map

पोलैंड की महिला से कैब चालक ने किया दुष्कर्म

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Sunday 5 January 2014 06:56:26 PM

नई दिल्‍ली। शनिवार को मथुरा से अपनी दो वर्षीय बेटी के साथ दिल्‍ली आ रही एक पोलैंड की एक महिला से कैब चालक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि मध्य दिल्ली के पहाड़गंज पुलिस थाने में मामले की जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे अपराध स्थल के पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में भेज ‌दिया गया है। पीड़िता ने बताया कि दो जनवरी की आधी रात मथुरा-दिल्ली राजमार्ग पर उसने लिफ्ट देने वाले कैब चालक पर विश्वास कर लिया और उसके कैब में दिल्ली तक चलना स्वीकार कर लिया। पीड़िता ने आगे बताया कि दिल्ली में निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बाहर एक बेंच पर जब उसने खुद को अपनी बिलख रही बच्ची के बगल में पड़ा पाया, तब उसे महसूस हुआ कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। पीड़िता के मेडिकल टेस्‍ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है, जिसके आधार पर जीरो प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मथुरा में रहती है और कपड़ा निर्यात करने का कारोबार करती है। वह काम के सिलसिले में अक्सर दिल्ली आती-जाती रहती है और मथुरा से लौट रही थी। 

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]