स्वतंत्र आवाज़
word map

सड़क पर जीवन की सुरक्षा पर सम्मेलन

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Sunday 15 December 2013 10:18:56 AM

oscar fernandes addressing the conference on strengthening road safety

नई दिल्‍ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री आस्कर फर्नांडिस ने कहा है कि सरकार कानून, बुनियादी ढांचे, शिक्षा, प्रवर्तन, तत्काल कार्रवाई और चिकित्सा देखभाल के जरिए ज्यादा सुरक्षित सड़क दशाओं के सृजन के लिए प्रतिबद्ध है। फर्नांडिस कल यहां सड़क सुरक्षा कानून को सुदृढ़ बनाना: जीवन बचाना पर उच्च स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके लिए संसाधन जुटाने चाहिएं।
इस अवसर पर दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जे आर मिढा ने सड़क दुर्घटना के शिकार लोगों के संबंध में अनेक कानूनी जटिलताओं पर प्रकाश डाला। इससे पहले प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए संजय बंदोपाध्याय ने इस विषय पर भारतीय परिप्रेक्ष्य और स्थिति प्रस्तुत की। यह सम्मेलन सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने संयुक्त रूप से आयोजित किया था। इसमें केंद्र सरकार के मंत्रालयों, राज्य सरकारों, स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधियों और अन्य हितधारकों ने भाग लिया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]