स्वतंत्र आवाज़
word map

मौलाना आजाद पर राष्ट्रीय पोर्टल

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 9 November 2013 09:04:39 AM

maulana abul kalam azad

नई दिल्‍ली। स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की 125वीं जयंती पर 11 नवंबर 2013 को एक राष्ट्रीय पोर्टल जारी किया जाएगा। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री के रहमान खान इस पोर्टल का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के सलाहकार डॉ सैम पित्रोदा, मौलाना आजाद की जीवनी लेखिका डॉ सईदा हमीद और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष वजाहत हबीबुल्लाह भी मौजूद होंगे।
मौलाना अबुल कलाम आजाद एक विद्वान और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के वरिष्ठ नेता थे। वे अपने समय के उन बड़े राष्ट्रीय नेताओं में से एक थे, हिंदू-मुस्लिम एकता, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद के पक्षधर थे। स्वतंत्र भारत में शिक्षा की नींव को सुदृढ़ बनाने में उनके योगदान को देखते हुए देश भर में 11 नवंबर को उनका जन्म दिन राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
यह पोर्टल केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, प्रधानमंत्री के सलाहकार के कार्यालय, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग, संस्कृति मंत्रालय ने मिलकर तैयार किया है। इस पोर्टल में मौलाना आजाद के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध होगी, जिससे लोग उनके जीवन के बारे में जान सकेंगे और प्रेरणा ले सकेंगे।
पोर्टल देश के महान नेताओं की विरासत का अंकीकरण करने और उनके जीवन और काल से संबंधित जानकारी को ऑनलाइन उपलब्ध कराने की दिशा में भारत सरकार का प्रयास है। महात्मा गांधी के बारे में भी इसी तरह के पोर्टल का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने इसी वर्ष सितंबर में किया था। पंडित जवाहरलाल नेहरू से संबंधित पोर्टल अभी तैयार किया जा रहा है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]