स्वतंत्र आवाज़
word map

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री की दीपावली पर शुभकामनाएं

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Sunday 3 November 2013 08:56:23 AM

diwali deepak

नई दिल्‍ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्‍ट्रपति मोहम्‍मद हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दीपावली पर देशवासियों को बधाई दी है। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा है कि दीवाली के पावन अवसर पर मैं देशवासियों और देश-विदेश में भारत के सभी निवासियों को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
उन्‍होंने कहा कि दीवाली निराशा पर आशा, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की जीत का पर्व है। यह पर्व विभिन्न मतावलंबी देशभर में मनाते हैं, यह तथ्य हमारी धर्मनिपरेक्ष परंपराओं की मजबूती की पुनः पुष्टि करता है, मैं कामना करता हूं कि इस वर्ष दीवाली का पर्व हमारे बीच अच्छाई और भाइचारे के बंधन को मजबूत करे तथा आपसी समझ को और बढ़ावा दे। दीवाली को पर्यावरण अनुकूल और प्रदूषण मुक्त ढंग से मनाने का प्रयास करें।
उपराष्‍ट्रपति मोहम्‍मद हामिद अंसारी ने देशवासियों को हर्षोल्‍लास के त्‍यौहार दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि प्रकाश एवं दीपों का यह त्‍यौहार पूरे देश में उल्‍लास एवं उत्‍साह के साथ मनाया जाता है और बुराई पर अच्‍छाई की विजय का प्रतीक है। उन्‍होंने अपने संदेश में कहा कि प्रकाश एवं दीपों का यह त्‍यौहार पूरे देश में उल्‍लास एवं उत्‍साह के साथ मनाया जाता है और बुराई पर अच्‍छाई की विजय का प्रतीक है। यह त्‍यौहार हमें जीवन में उच्‍च आदर्शों का पालन करने का मौका देता है। दीपावली सभी के लिए समृद्ध,शांतिपूर्ण एवं खुशियों भरी हो।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दीपावली के हर्षपूर्ण अवसर पर लोगों को बधाई दी है। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि दीपावली बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का जश्न है, यह हमारे समाज में प्रेम और भाइचारे के बंधन को मजबूत करने का अवसर है। प्रधानमंत्री ने दुआ की कि दीपावली सबके लिए आशा, हर्ष और समृद्धि लेकर आए।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]