स्वतंत्र आवाज़
word map

ईद-उल-जुहा की बधाई

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 16 October 2013 08:14:39 AM

eid-ul-adha

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति एम हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ईद-उल-जुहा के पावन पर्व पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने-अपने संदेशों में कहा है कि यह पर्व करूणा, सहभागिता और बलिदान जैसे अनमोल आदर्शों का प्रतीक है। उन्होंने देशवासियों से आपस में शांति, सौहार्द और सद्भावना का संदेश फैला कर इस पर्व को मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ईद उल जुहा के पावन अवसर पर वे देशवासियों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]