स्वतंत्र आवाज़
word map

खाद्य सुरक्षा के पात्रों पर डीएम ने की बैठक

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 4 October 2013 09:08:06 AM

bvrc purushottam

देहरादून। जनपद देहरादून के नगर निगम क्षेत्रांर्तगत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में पात्र व्यक्तियों के चयन हेतु जिलाधिकारी देहरादून बीवीआरसी पुरूषोतम की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में नगर निगम एवं जिला प्रशासन के नोडल अधिकारियों की बैठक हुई जिसमें इस योजना में पात्र लाभार्थियों का चयन करने के निर्देश दिये गए। बैठक में जिलाधिकारी ने अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम उदय सिंह राणा को 6 बिंदुओं पर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
ये बिंदु हैं-नगर निगम के 60 वार्डो में बीपीएल, अंत्योदय तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित किए जाने वाले पात्र व्यक्तियों की सूची तथा वार्डवार कितने फार्म वितरित किए गये हैं तथा कितने फार्म प्राप्त हुए हैं एवं नये पात्र लाभार्थियों का चिन्हीकरण तथा नगर निगम द्वारा इस कार्य में लगाये गये सुपरवाईजरों के संबंध में जानकारी कि कौन कमर्मचारी सही ढंग से कार्य कर रहा है तथा कौन कार्य में लापरवाही बरत रहा है उसकी जानकारी, कितने पात्र व्यक्तियों का चयन किया गया है, कितने पात्र व्यक्ति वंचित रह गये हैं। उन्होंने अपर जिलाधिकारी प्रशासन हरक सिंह रावत को भी निर्देश दिये हैं कि इस कार्य में लगाये गये प्रशासन के 10 कर्मचारियों के संबंध में दें। जिला पूर्ति अधिकारी को भी निर्देश दिये हैं कि इस योजना के क्रियान्वयन में यदि कहीं कोई समस्या आ रही है, तो उससे उन्हें तत्काल अवगत कराया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे इस योजना में प्राप्त हो रहे आवेदन पत्रों की जांच 10 दिन तक अनिवार्य रूप से कराना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ज्योति नीरज खैरवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन हरक सिंह रावत, अपर मुख्य अधिकारी नगर निगम, उदय सिंह राणा, उप जिलाधिकारी सदर रामजी शरण, जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य आदि अधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]