स्वतंत्र आवाज़
word map

भारत-अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 3 October 2013 08:58:23 AM

anand sharma

जोहानिसबर्ग। भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री आनंद शर्मा और दक्षिण अफ्रीका के व्यापार एवं उद्योग मंत्री रॉब डेवीज ने कल जोहानिसबर्ग में भारत-अफ्रीका व्यापार मंत्रियों की तीसरी बैठक की सह-अध्यक्षता की। इस बैठक में अफ्रीकी संघ की अध्यक्ष डॉ कोसाजाना डलामिनी जुमा और अफ्रीका के 11 व्यापार मंत्री तथा अफ्रीका के विकास के लिए नई भागीदारी के प्रतिनिधि और पूर्वी एवं दक्षिणी अफ्रीका साझा बाजार, पश्‍चिमी अफ्रीका का आर्थिक समुदाय तथा दक्षिण अफ्रीकी विकास समुदाय जैसे क्षेत्रीय आर्थिक समुदायों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक के आरंभ में आनंद शर्मा ने कहा कि भारत और अफ्रीका के बीच वार्षिक विचार विमर्श की कड़ी में व्यापार मंत्रियों की बैठक बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत और अफ्रीका के बीच 90 अरब अमरीकी डॉलर को द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य 2015 तक हासिल करना संभव है। अफ्रीकी संघ की अध्यक्ष डॉ जुमा ने कहा कि ब्रिक्स देशों की जीडीपी शीघ्र ही जी-7 देशों से आगे निकलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अफ्रीका के समृद्ध संसाधन दुनिया की आर्थिक वृद्धि को दिशा देने वाले रहे हैं। आनंद शर्मा ने अफ्रीका के उद्योग मंत्री रॉब डेवीज के साथ भी भी चर्चा की।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]