स्वतंत्र आवाज़
word map

करनाल का कौटिल्य

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 23 September 2013 10:18:10 AM

kautilya in karnal

करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के कोहंड गांव का छह साल का कौटिल्य बड़ा ही बुद्घिमान है। बड़े-बड़े बुद्घिमान उसके सामने दांतो तले उंगली दबाते हैं। कौटिल्य से देश-विदेश के भूगोल और सामान्य ज्ञान के बारे में आप कुछ भी पूछ सकते हैं। दुनिया के किसी देश और प्रदेश तक की जानकारी उसे है। वह अभी पहली कक्षा में है, लेकिन वह किसी भी नदी, पहाड़, राज्य, हस्तियों आदि के बारे में सही जवाब दे सकता है। उसे खगोलशास्त्र के बारे भी बहुत जानकारी है।
कौटिल्य से मिलने वालों का कहना है कि कौटिल्य को फिल्‍म अभिनेता अमिताभ बच्‍चन के केबीसी कार्यक्रम में जरूर भेजा जाना चाहिए या अमिताभ बच्‍चन को उसे अपने कार्यक्रम में बुलाना चाहिए, जहां उसे भारी सफलता और प्रसिद्धि मिल सकती है। बहरहाल उसके ज्ञान से सभी हैरान हैं। दरअसल इस प्रकार के बच्‍चों के बारे में इससे पहले भी काफी सुना जाता रहा है, लेकिन पारिवारिक ‌स्‍थितियों, मार्गदर्शन और जागरुकता के अभाव में अधिकांश बच्‍चे या तो गुमनामी में चले गए या वे आगे नहीं निकल सके। काश! कौटिल्य की बुद्घिमानी का देश के लिए सही उपयोग हो सके। फिलहाल तो यह होनहार बालक मीडिया वालों के लिए एक मसाला खबर भर ही है, जो कुछ दिन तक ही लोगों को याद रह पाएगी।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]