स्वतंत्र आवाज़
word map

जनजातीय छात्रों का पंजीकरण प्रतिशत बढ़ा

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 23 September 2013 09:49:33 AM

नई दिल्‍ली। पिछले एक दशक में जनजातीय छात्रों का कक्षा 1 से 12वीं तक विद्यालयों में पंजीकरण बढ़कर कुल पंजीकरण के 9.47 प्रतिशत तक पंहुच गया है। यह 9.47 प्रतिशत पंजीकरण इस तथ्‍य के मद्देनजर महत्‍वपूर्ण है कि देश की कुल आबादी में आदिवासियों की आबादी 8.2 प्रतिशत ही है।
जनजातीय छात्रों का पंजीकरण प्रतिशत उत्‍तर पूर्वी राज्‍यों जैसे मिजोरम, नागालैंड, मेघालय, अरूणाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेशों जैसे लक्ष्‍ाद्वीप और दादर नगर हवेली में काफी उंचा है, जहां पर कुल पंजीकरण 97 प्रतिशत और 65 प्रतिशत है।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के प्रयासों को पूरा करने के क्रम में जनजातीय आबादी में जनजातीय छात्रों के पंजीकरण को और अधिक प्रोत्‍साहित करने के लिए सरकार ने 2010-11 से लेकर 2013-14 तक दस शै‍क्षणिक योजनाओं के अंतर्गत 4282.22 करोड़ रूपये का आवंटन किया है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]