स्वतंत्र आवाज़
word map

आईएमयू के बीटेक नौसैनिक छात्रों को छात्रवृति

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 18 September 2013 07:55:44 AM

g.k. vasan distributing scholarship

नई ‌दिल्‍ली। केंद्रीय जहाजरानी मंत्री जीके वासन ने चैन्नई में भारतीय समुद्रीय विश्वविद्यालय (आईएमयू) के नौसैनिक इंजीनियरिंग के छात्रों को लगभग 55 लाख रुपये की छात्रवृति प्रदान की। सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय से प्रायोजित और भारतीय जहाजरानी निगम ने शुरु की ये छात्रवृति अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए है।
सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय प्रतिवर्ष आईएमयू के दस अनुसूचित जाति के छात्रों को ये छात्रवृति प्रदान करता है। छात्रवृति देने के लिए मंत्रालय की उत्कृष्ट संस्थान की सूची मे आईएमयू शामिल है। इन छात्रों को चार वर्ष के पाठ्यक्रम के लिए प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति दी जाती है।
भारतीय जहाजरानी निगम, सामाजिक जिम्मेदारी के तहत आईएमयू के प्रत्येक छात्र को बीटेक नौसैनिक इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के लिये प्रतिवर्ष 48 हजार रुपये प्रदान करता है। सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय ने विश्वविद्यालय के 54 लाभार्थी छात्रों के लिए लगभग 26 लाख रुपये की छात्रवृत्ति जारी की है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]