स्वतंत्र आवाज़
word map

उपराष्ट्रपति ने प्रदान किए कैपिटल फाउंडेशन अवार्ड

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Sunday 8 September 2013 09:16:28 AM

mohammad hamid ansari

नई ‌दिल्‍ली। उपराष्ट्रपति मोहम्म्द हामिद अंसारी ने आज यहां एक समारोह में अनेक विशिष्ट व्यक्तियों को कैपिटल फाउंडेशन अवार्ड प्रदान किए। यह पुरस्कार कैपिटल फाउंडेशन सोसायटी देती है। पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में दिए जाते हैं। उपराष्ट्रपति ने अनुकरणीय कार्य के लिए सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी।
उपराष्ट्रपति ने कैपिटल फाउंडेशन जस्टिस वीआर कृष्णा अय्यर पुरस्कार विज्ञान में असाधारण योगदान के लिए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्री एस जयपाल रेड्डी को प्रदान किया। उन्होंने असाधारण सांसद के रूप में योगदान के लिए राज्य सभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली को कैपिटल फाउंडेशन पुरस्कार प्रदान किया। कैपिटल फाउंडेशन जस्टिस पीएन भगवती अवार्ड मानवाधिकार एवं कानूनी शिक्षा में असाधारण योगदान के लिए डॉ ललित भसीन को दिया गया। पर्यावरण संरक्षण में असाधारण योगदान के लिए विजय पंजवानी को उपराष्ट्रपति ने कैपिटल फाउंडेशन जस्टिस कुलदीप सिंह अवार्ड प्रदान किया।
इसके अलावा उपराष्ट्रपति ने विभिन्न श्रेणियों में भी पुरस्कार प्रदान किए। सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं धूम्रपान विरोधी अभियान के लिए केरल उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश डॉ के नारायण कुरुप को, पंजाबी भाषा, संस्कृति और परंपरा के लिए मंजीत सिंह को, सैन्य सेवा एवं नेतृत्व के लिए लेफ्टिनेंट जनरल सैय्यद अता हसनैन को, आर्थोपैडिक्स के लिए मेजर जनरल डॉ नरेश चंद्र अरोड़ा को तथा विधि प्रकाशनों के लिए एमजी अरोड़ा को अवार्ड प्रदान किया गया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]