स्वतंत्र आवाज़
word map

भारत का संचार उपग्रह जीसैट-7 प्रक्षेपित

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 6 September 2013 09:36:59 AM

फ्रेंच गुयाना। भारत के संचार उपग्रह जीसैट-7 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण कर दिया गया। भारत के उन्‍नत संचार उपग्रह जीसैट-7 का भारतीय समय अनुसार 30 अगस्‍त2013 को तड़के दो बजे फ्रेंच गुयाना के कौरू अंतरिक्ष केंद्र से एरिएन-5 के ज़रिए सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया। एरिएन-5 ने 34 मिनट 25 सैकेंड में जीसैट-7 को भू-स्‍थैतिक कक्षा में स्‍थापित कर दिया। कर्नाटक के हसन में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान-इसरो की मास्‍टर कंट्रोल फैसिलिटी को जीसैट-7 के एरिएन-5 से अलग होने के 5 मिनट पहले सिग्‍नल मिलने लगे थे। उपग्रह के सोलर पैनल ने काम करना शुरू कर दिया है। शुरूआती जांच के दौरान उपग्रह सामान्‍य स्थिति में पाया गया है। उपग्रह को चार सितंबर त‍क 36,000 किलोमीटर की ऊंचाई पर जियोस्‍टेशनरी कक्षा में स्‍थापित किया जाएगा।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]