स्वतंत्र आवाज़
word map

विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 26 August 2013 09:02:04 AM

नई दिल्‍ली। पिछले तीन वर्षों में देश में विदेशी पर्यटकों की संख्या में निरंतर वृद्धि हुई है। 2012 में देश में 207.31 लाख विदेशी पर्यटक आये, जबकि 2011 में 194.97 लाख तथा 2010 के दौरान 179.10 लाख विदेशी पर्यटक देश में आये थे। इसमें पिछले दो वर्षों के दौरान 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। वर्ष 2012 में सबसे अधिक विदेशी पर्यटक महाराष्ट्र में 51.20 लाख आये। इसके बाद का स्थान क्रमशः तमिलनाडु तथा दिल्ली का रहा, जिनमें 35.62 लाख तथा 23.46 लाख विदेशी पर्यटक आये।
पर्यटन से विदेशी मुद्रा अर्जन में भी वृद्धि हुई। वर्ष 2012 में अर्जित राशि 94,487 करोड़ रुपये रही, जबकि 2011 में 77,591 करोड़ रुपये तथा 2010 में 64,889 करोड़ रुपये अर्जित किये गये थे। वर्ष 2010 से 2012 पिछले तीन वर्षों की अवधि के दौरान इसमें करीब 46 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जनवरी से जून 2013 की अवधि के दौरान विदेशी मुद्रा का अर्जन 50,448 करोड़ रुपये अनुमानित किया गया है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]