स्वतंत्र आवाज़
word map

नेहरू युवा केंद्र और साई के कोच

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 13 August 2013 08:16:54 AM

nehru yuva kendra

नई दिल्‍ली। नेहरू युवा केंद्र संगठन के अधीन देश में इस समय 623 नेहरू युवा केंद्र कार्य कर रहे हैं। लोक सभा में युवा कार्यक्रम और खेल राज्‍य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक लिखित उत्‍तर में बताया कि इनमें से सर्वाधिक 71 नेहरू युवा केंद्र उत्‍तर प्रदेश में कार्यरत हैं। मध्‍य प्रदेश 48, बिहार 38 और महाराष्‍ट्र 34 नेहरू युवा केंद्रों के साथ इस मामले में क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्‍थान पर हैं। जितेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2010-11 में नेहरू युवा केंद्र संगठन को एक अरब 76 करोड़ 77 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई थी। नेहरू युवा केंद्र देश-भर में युवाओं के विकास से जुड़े विभिन्‍न कार्यक्रम आयोजित करते हैं।
एक अन्‍य सवाल पर युवा कार्यक्रम और खेल राज्‍य मंत्री ने कहा कि एनआईएस प्रशिक्षित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के कोचों की सेवाएं साई केंद्रों की खेल संवर्धन स्‍कीमों से नहीं हटाई गई हैं, हालांकि भारतीय खेल प्राधिकरण के कोचों को राज्‍यों की स्‍कीमों के लिए तैनात नहीं किया जा सकता है। उन्‍होंने कहा कि विभिन्‍न खेल विधाओं में भारतीय खेल प्राधिकरण की अपनी स्‍कीमों के लिए कोचों की भारी कमी और 1996 से 2010 तक भारतीय खेल प्राधिकरण में भर्ती पर प्रतिबंध और इसकी विभिन्‍न खेल संवर्धन स्‍कीमों में वृद्धि के कारण भारतीय खेल प्राधिकरण की वर्तमान नीति के अनुसार भारतीय खेल प्राधिकरण के कोचों को भारतीय खेल प्राधिकरण से इतर स्‍कीमों के लिए तैनात नहीं किया जा रहा है। भारतीय खेल प्राधिकरण केवल अपनी स्‍कीमों के लिए ही कोच मुहैया कराता है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]