स्वतंत्र आवाज़
word map

पुडुचेरी के उपराज्‍यपाल पर्यटन मंत्री से मि‍ले

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 3 August 2013 11:13:07 AM

नई दि‍ल्‍ली। पुडुचेरी के राज्‍यपाल वी‍रेंद्र कटारि‍या ने आज नई दि‍ल्‍ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्री के चि‍रंजीवी से मुलाकात की। उपराज्‍यपाल ने पुडुचेरी में वि‍भि‍न्‍न आधारभूत पर्यटन परि‍योजनाओं के लि‍ए केंद्रीय वि‍त्‍तीय सहायता जारी करने में तेजी लाने का अनुरोध कि‍या। पंचवर्षीय योजना में पुडुचेरी से जुड़ी पर्यटन परि‍योजनाओं के संबंध में पर्यटन मंत्रालय के अधि‍कारि‍यों के साथ समीक्षा बैठक हुई। वि‍भि‍न्‍न परि‍योजनाओं को तेजी से लागू करने के बारे में कार्य-योजना तैयारी की गई। पर्यटन मंत्री ने मंत्रालय के अधि‍कारि‍यों से प्रक्रि‍या में तेजी लाने का नि‍र्देश दि‍या है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]