स्वतंत्र आवाज़
word map

रेलवे स्‍टेशनों पर पर्यटक सुविधाओं का विकास

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 1 August 2013 09:31:23 AM

railway station

नई दिल्‍ली। पर्यटन मंत्रालय ने रेल मंत्रालय के सहयोग से अमृतसर, रायबरेली, त्रिवेंद्रम, गया और आगरा कैंट रेलवे स्टेशनों पर पर्यटक सुविधाओं के विकास के लिए संयुक्त रूप से कार्य शुरू किया है। अमृतसर, रायबरेली, त्रिवेंद्रम, गया और आगरा कैंट रेलवे स्टेशनों के विकास के लिए क्रमश: 10.28 करोड़, 5.98 करोड़, 5.18 करोड़ और 5.05 करोड़ रूपए की केंद्र सरकार सहायता उपलब्ध कराई है।
पर्यटन मंत्री के चिरंजीवी की पहल के एक भाग के रूप में पर्यटन अवसंरचना के विकास के लिए केंद्रीय एजेंसियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। संयुक्त पहल के एक भाग के रूप में रेल मंत्रालय इस परियोजना के लिए निशुल्क भूमि और परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए सहायता उपलब्ध कराएगा। रेल मंत्रालय एक निगरानी समिति बनाएगा, जिसमें पर्यटन मंत्रालय का भी एक सदस्य होगा। यह समिति परियोजनाओं की वास्तविक और वित्तीय प्रगति की निगरानी करेगी।
पर्यटन मंत्रालय ने रेल मंत्रालय के सहयोग से अमृतसर और रायबरेली रेलवे स्टेशनों पर भी पर्यटक सुविधाओं के विकास के लिए संयुक्त रूप से कार्य शुरू किया है। पर्यटन मंत्रालय इसके लिए 10.20 करोड़ रूपए की केंद्रीय सहायता उपलब्ध करा रहा है। संयुक्त पहल के एक भाग के रूप में रेल मंत्रालय इस परियोजना के लिए निःशुल्क भूमि और परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए सहायता उपलब्ध कराएगा। यह कार्य शुरू करने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने रेल मंत्रालय को 4.50 करोड़ रूपए की पहली किस्त जारी कर दी है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]