स्वतंत्र आवाज़
word map

'यूएस का ईरान से संघर्ष समाप्ति निर्णय सराहनीय'

फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन में गर्मजोशी से मिले नरेंद्र मोदी और ट्रम्प

होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन स्वतंत्रता और नाविक सुरक्षा पर चर्चा

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 18 June 2026 12:07:52 PM

narendra modi and donald trump

एवियन (फ्रांस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रम्प की फ्रांस के एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान एक गर्मजोशीभरी मुलाकात हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उन प्रयासों की सराहना की, जिनके परिणामस्वरूप पश्चिम एशिया में ईरान से जारी संघर्ष को खत्म करने और व्यापक क्षेत्रमें शांति एवं स्थिरता बहाल करने पर एक सहमति बनी है। उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अबाधित वाणिज्य को बनाए रखने के महत्व और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। दोनों नेताओं ने फरवरी 2025 में वाशिंगटन डीसी में हुई अपनी बैठक केबाद से भारत-अमेरिका कॉम्पैक्ट यानी कैटलाइजिंग अपॉर्चुनिटीज फॉर मिलिट्री पार्टनरशिप, एक्सेलरेटेड कॉमर्स एंड टेक्नोलॉजी केतहत हुई प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने रक्षा, रणनीतिक तकनीकों, ऊर्जा और द्विपक्षीय व्यापार के क्षेत्रों में भी बढ़ोतरी का स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रम्प ने भारत और अमेरिका केबीच एक अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर वार्ता में हुई महत्वपूर्ण प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और अपने अधिकारियों को जल्द से जल्द एक संतुलित पारस्परिक रूपसे लाभकारी और व्यावसायिक रूपसे सार्थक समझौते की दिशामें काम करने का निर्देश दिया। इस सिलसिले में अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर अगले सप्ताह भारत का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा दोनों देशों एवं उनके नागरिकों के पारस्परिक लाभ केलिए सभी क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]