स्वतंत्र आवाज़
word map

स्वीडन के सर्वोच्च सम्मान से नरेंद्र मोदी सम्मानित

भारत स्वीडन के बीच ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंधों की पुनर्पुष्टि!

स्वीडन की क्राउन प्रिंसेस ने नरेंद्र मोदी को प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 18 May 2026 12:10:45 PM

narendra modi honored with sweden's highest award

स्टॉकहोम। स्वीडन की क्राउन प्रिंसेस विक्टोरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, डिग्री कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से सम्मानित किया है। यह स्वीडन के सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक है, जिसकी स्थापना 18वीं शताब्दी में हुई थी। यह सम्मान स्वीडन का विदेशी शासनाध्यक्षों को असाधारण लोकसेवा और स्वीडन केसाथ संबंधों को सुदृढ़ करने में योगदान देने केलिए प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। गोथेनबर्ग में आयोजित विशेष समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सम्मान केलिए स्वीडन की क्राउन प्रिंसेस विक्टोरिया और स्वीडन की जनता केप्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने यह सम्मान भारत के 1.4 अरब लोगों और भारत स्वीडन केबीच स्थायी मित्रता को समर्पित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’ से सम्मानित किया जाना भारत और स्वीडन केबीच ऐतिहासिक एवं सभ्यतागत बंधनों की पुनर्पुष्टि है, यह दोनों देशों की जनता को जोड़ने वाली आत्मीयता और स्नेह का सम्मान भी है। गौरतलब हैकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मान से सम्मानित होने वाले पहले एशियाई नेता हैं। उन्होंने कहाकि यह सम्मान प्रदान किया जाना भारत-स्वीडन सामरिक साझेदारी में एक मील का पत्थर है और द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने तथा वैश्विक शांति एवं समृद्धि में योगदान देने केप्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]