डिजिटल फोरेंसिक साइबर सुरक्षा और उन्नत प्रौद्योगिकी अनुसंधान
राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के साथ पांच वर्षीय करारस्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
Tuesday 5 May 2026 06:33:34 PM
नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) ने डिजिटल फोरेंसिक, साइबर सुरक्षा और उन्नत प्रौद्योगिकी अनुसंधान के क्षेत्रोंमें एक संरचित पांच वर्षीय सहयोग केलिए हाथ मिलाया है। यह समझौता ज्ञापन सहयोग का एक व्यापक रूपरेखा प्रदान करता है और भारत के डिजिटल पहचान इकोसिस्टम को आधार प्रदान करने वाले यूआईडीएआई के डिजिटल इकोसिस्टम में साइबर सदृढ़ता को और मजबूत करने केलिए दो प्रमुख राष्ट्रीय संस्थानों को एकसाथ लाया है। यूआईडीएआई के सीईओ विवेकचंद्र वर्मा और एनएफएसयू गुजरात परिसर के निदेशक प्रोफेसर एसओ जुनारे केबीच समझौता ज्ञापन का आदान प्रदान किया गया।
यूआईडीएआई के सीईओ विवेकचंद्र वर्मा ने कहाकि यह सहयोग भारत के डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का समर्थन करने वाली सुरक्षा, सदृढ़ता और फोरेंसिक क्षमताओं को और मजबूत करने तथा भारत की डिजिटल पहचान प्रणालियों केलिए अतिरिक्त सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने की दिशामें एक महत्वपूर्ण कदम है। यह सहयोग छह रणनीतिक स्तंभों पर केंद्रित होगा जैसे-शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास, सूचना सुरक्षा और प्रणाली अखंडता, फोरेंसिक अवसंरचना और प्रयोगशाला उत्कृष्टता, साइबर सुरक्षा गतिविधियों केलिए तकनीकी सहायता, तकनीकी परामर्श और अनुसंधान में एआई, ब्लॉकचेन, डीपफेक डिटेक्शन और क्रिप्टोग्राफिक प्रौद्योगिकियां तथा एनएफएसयू के छात्रों केलिए प्लेसमेंट और आउटरीच के अवसर प्रमुख हैं। इस दौरान यूआईडीएआई के उप महानिदेशक अभिषेक कुमार सिंह और दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।