स्वतंत्र आवाज़
word map

आशुतोष गोवारिकर इफ्फी के निदेशक बनाए गए

सिनेमाई कला और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म संस्कृति के विकास में गहरी रुचि

नवंबर 2026 में गोवा में आईएफएफआई का शानदार 57वां संस्करण

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 1 May 2026 04:31:39 PM

ashutosh gowariker

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नवंबर 2026 में गोवा में होनेवाले भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के 57वें संस्करण केलिए प्रख्यात फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर को महोत्सव निदेशक नियुक्त किया है। आशुतोष गोवारिकर प्रसिद्ध फिल्म निर्माता हैं और ये भारतीय सिनेमा में विशिष्ट योगदान केलिए जाने जाते हैं। आईएफएफआई केसाथ आशुतोष गोवारिकर का जुड़ाव कई दशकों से है, जो सिनेमाई कलाओं और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म संस्कृति के विकास केप्रति उनकी गहरी रुचि को दर्शाता है। आशुतोष गोवारिकर ने अपनी इस नियुक्ति पर कहाकि वे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और गोवा सरकार केसाथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं। उन्होंने कहाकि प्रतिष्ठित 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के निदेशक के रूपमें सेवा करना उनके लिए अत्यंत गौरव की बात है।
आशुतोष गोवारिकर ने कहाकि भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के विकास का साक्षी बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहाकि 1984 में इसमें भाग लेने से 2024 तक जब उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा केलिए जूरी अध्यक्ष के रूपमें कार्य किया, इससे जुड़े रहना उनके लिए एक यादगार अनुभव है। उन्होंने कहाकि 1952 से अबतक अनगिनत महोत्सव टीमों केसाथ दशकों से स्थापित पोषित और विस्तारित की गई विरासत को आगे बढ़ाना एक बड़ा सम्मान है, इसके साथही जिम्मेदारी का एक नया एहसास भी होता है। गौरतलब हैकि 1952 में स्थापित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव एशिया के प्रमुख फिल्म समारोहों में से एक है और यह सांस्कृतिक आदान प्रदान को बढ़ावा देने केसाथ वैश्विक सिनेमा में उत्कृष्टता प्रदर्शित करने के एक महत्वपूर्ण मंच के रूपमें कार्य करता है। आईएफएफआई दक्षिण एशिया में सिनेमा का सबसे पुराना और सबसे प्रतिष्ठित उत्सव है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन भारत के राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम और गोवा सरकार के मनोरंजन संगठन का संयुक्त रूपसे आयोजित यह महोत्सव वैश्विक सिनेमाई मिलन स्थल के रूपमें विकसित हुआ है। यहां फिरसे तैयार की गई क्लासिक्स नई प्रतिभाओं केसाथ संवाद स्थापित करते हैं और दिग्गज फिल्मकार निडर नवोदित कलाकारों केसाथ मंच साझा करते हैं। आईएफएफआई की अनूठी ऊर्जा का स्रोत इसका गतिशील मिश्रण है, इसमें अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं, चुनिंदा देशों पर केंद्रित कार्यक्रम, मास्टरक्लास, श्रद्धांजलि समारोह और जीवंत वेव्स फिल्म बाजार प्रमुख हैं, जहां विचार, सहयोग और रचनात्मक साझेदारियां आकार लेती हैं। आईएफएफआई का 57वां संस्करण एक और व्यापक मंच प्रदान करेगा, यह भाषाओं, विधाओं, प्रौद्योगिकियों और कहानी कहने की परंपराओं के समृद्ध विस्तृत श्रेणी को एकसाथ लाएगा।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]