स्वतंत्र आवाज़
word map

इग्नू की 29 मार्च को पीजी डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा

जयपुर, कोटा, अलवर, अजमेर और श्रीगंगानगर जिले में परीक्षा केंद्र

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र जयपुर ने विद्यार्थियों केलिए जारी किए दिशा निर्देश

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 27 March 2026 06:10:33 PM

ignou logo

जयपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) नई दिल्ली के बीएड, बीएससी नर्सिंग एवं पुनर्वास मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश परीक्षा 29 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र जयपुर की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ ममता भाटिया ने बताया हैकि जुलाई 2026 सत्र केलिए होनेवाली यह प्रवेश परीक्षा ओएमआर आधारित होगी। प्रवेश परीक्षा के आयोजन केलिए क्षेत्रीय केंद्र जयपुर ने पांच परीक्षा केंद्र जयपुर, कोटा, अलवर, अजमेर, श्रीगंगानगर जिलों में हैं। जयपुर में महात्मा ज्योति राव फुले महिला बीएड कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा में 1688 विद्यार्थी बैठेंगे। बीएड परीक्षा प्रातः 10 बजे से 12 तक, बीएससी नर्सिंग परीक्षा प्रातः 10 बजे से 12:30 तक एवं पुनर्वास मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर डिप्लोमा परीक्षा प्रातः 10 बजे से 11:30 तक किया जाएगा।
प्रवेश परीक्षा में बैठने से पूर्व विद्यार्थी अपनी पात्रता व अन्य प्रासंगिक विवरण की जांच कर लें, प्रवेश पत्र में दिशानिर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ लें और संबंधित दस्तावेजों केसाथ परीक्षा समय से अपने परीक्षा केंद्र पहुंचें। विद्यार्थी अपने साथ भारत सरकार का जारी किया गया वैध पहचान पत्र मूलरूप में लेकर आएं। विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा संबंधित जानकारी केलिए क्षेत्रीय केंद्र जयपुर की ई-मेल rcjaipur@ignou.ac.in पर पत्राचार कर सकते हैं। बीएड के समस्त विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र https://ignou-bed.samarth.edu.in/index.php, बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र http://ignounursing.samarth.edu.in/ और पुनर्वास मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रम के विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र https://ignoupgdrpc.samarth.edu.in/ से प्राप्त कर सकते हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]