दिल्ली सरकार का 'सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली' विषय पर कार्यक्रम
राष्ट्रपति मुर्मु ने महिलाओं को प्रेरित किया और नसीहतें भी दींस्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
Tuesday 3 March 2026 01:09:32 PM
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा हैकि महिलाएं हर क्षेत्रमें सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। द्रौपदी मुर्मु दिल्ली सरकार के 'सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली' कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। राष्ट्रपति ने कहाकि वे एक सैनिक के रूपमें देश की सीमाओं की रक्षा कर रही हैं, वैज्ञानिक के रूपमें प्रयोगशालाओं में शोध और खोज कर रही हैं, खेलों में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन कर रही हैं और इसके अलावा राजनीति, सामाजिक, प्रशासन, आईटी, व्यापार जैसे विभिन्न क्षेत्रोंमें नेतृत्व और नई ऊंचाइयां छू रही हैं। राष्ट्रपति ने कहाकि देशभर में दीक्षांत समारोहों में डिग्री और पदक प्राप्त कर रहीं छात्राओं की तेजीसे बढ़ती संख्या प्रेरणाएं बिखेर रही हैं। उन्होंने कहाकि हालांकि यह भी एक सच्चाई हैकि महिलाओं को अभीभी घर-बाहर में हिंसा, आर्थिक असमानता, सामाजिक रूढ़िवादिता और स्वास्थ्य संबंधी उपेक्षाओं समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहाकि दिल्ली देश की राजधानी है, यहां हर राज्य और क्षेत्र के लोग रहते हैं, यदि दिल्ली की महिलाएं सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर हों और समाज के हर क्षेत्रमें आत्मविश्वासपूर्ण नेतृत्व प्रदान करें तो इससे देश गौरवांवित होता है। राष्ट्रपति ने कहाकि दिल्ली की महिलाओं को भी समृद्ध दिल्ली और विकसित भारत की परिकल्पना में समाज और सरकार में अपनी अहम भूमिका निभाने में बेहतर वातावरण प्रदान करना होगा। उन्होंने कहाकि उन्हें भी ऐसा वातावरण मिलना चाहिए, जहां वे बिना किसी दबाव या भय के अपने से जुड़े निर्णय स्वतंत्र रूपसे ले सकें। द्रौपदी मुर्मु ने कहाकि महिला सशक्तिकरण का लक्ष्य ऐसी बाधाओं को दूर करके ही प्राप्त किया जा सकता है, वह आत्मसम्मान से जी सके और उसे समान अवसर और सामाजिक सुरक्षा मिले।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहाकि एक सशक्त महिला न केवल अपना जीवन बदल सकती है, बल्कि समाज और आनेवाली पीढ़ियों की दशा और दिशा भी बदल सकती है। राष्ट्रपति ने कहाकि भारत सरकार ने महिला सशक्तिकरण केलिए कई कदम उठाए हैं, सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना शिक्षा और लड़कियों की सुरक्षा को बढ़ावा दे रही है, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लाखों महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाकर उनके स्वास्थ्य की रक्षा कर रही है, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना महिलाओं को स्वरोज़गार केलिए ऋण उपलब्ध करा रही है, लखपति दीदी योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के अवसर प्रदान कर रही है और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना महिलाओं के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
द्रौपदी मुर्मु ने कहाकि महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति में बहुत अच्छा सुधार हो रहा है। उन्होंने कहाकि हमें यह भी याद रखना चाहिए कि महिला सशक्तिकरण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, यह समाज के प्रत्येक सदस्य और संस्था की जिम्मेदारी है। द्रौपदी मुर्मु ने कहाकि महिलाओं को शिक्षित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें प्रोत्साहन एवं सहायता प्रदान करना सरकार का और हमारा संयुक्त कर्तव्य है। उन्होंने कहाकि हमें महिलाओं को आश्वस्त करना चाहिए कि वे सपने देखें, हम उनके सपनों को साकार करने में उनके साथ खड़े हैं। राष्ट्रपति ने कार्यक्रम में महिलाओं को प्रेरित किया तो कुछ नसीहतें भी दीं। राष्ट्रपति महिला और समाज से यह कहती नज़र आईं कि दोनों पक्ष एक-दूसरे के कोटिपूरक हैं और इनमें जहां भी गतिरोध दिखाई देता है, उसे दूर किया जाए। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी संबोधित किया।