स्वतंत्र आवाज़
word map

भारत और ब्रिटेन में गृह मामलों की समीक्षा

ब्रिटेन में भारतीयों और राजनयिक मिशनों की सुरक्षा पर चिंता!

वार्ता में आतंकवाद, साइबर सुरक्षा, संगठित अपराध मुख्य मुद्दे

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 27 February 2026 06:06:32 PM

home affairs review in india and britain

नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन की गृह मामलों पर आज दिल्ली में छठी वार्ता हुई। भारत और ब्रिटेन ने मौजूदा सहयोग का आकलन किया। खालिस्तान समर्थक चरमपंथियों और ब्रिटेन में भारत विरोधी समूहों की गतिविधियां, मादक पदार्थों की तस्करी, प्रवासन, आपराधिक न्याय और कानून प्रवर्तन सहयोग, साइबर सुरक्षा, आतंकवाद और संगठित अपराधों के खिलाफ सक्रिय सहयोग हेतु पारस्परिक हितों और तालमेल के क्षेत्रों की पहचान की गई। वार्ता में सीमा प्रबंधन सचिव डॉ राजेंद्र कुमार ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल और ब्रिटेन प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह कार्यालय के द्वितीय स्थायी सचिव साइमन रिडले ने किया।
वार्ता में ब्रिटेन में भारतीय गणमान्य व्यक्तियों और राजनयिक मिशनों की सुरक्षा में सेंधमारी को लेकर भारत की चिंताओं पर भी विशेष ध्‍यान दिया गया। यह भारत की सर्वाधिक चिंता का विषय था। इस बात पर गौर किया गया कि ब्रिटेन में भारतीयों को निशाना बनाया जा रहा है और उसे रोकने के प्रयासों में निराशा दिखाई पड़ती है। बैठक में हाल के इन वर्षों की सुरक्षा स्थिति के कई मामलों का जिक्र आया। बैठक का समापन दोनों देशों की मौजूदा सहयोग स्तर पर पारस्परिक संतुष्टि और दोनों देशों केबीच सुरक्षा सहयोग को बढ़ाने की गति को बनाए रखते हुए द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर सहमति केसाथ हुआ। बैठक में दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]