स्वतंत्र आवाज़
word map

'साझेदारी भारत सेशेल्स रिश्तों की मजबूत नींव'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सेशेल्स के राष्ट्रपति का संयुक्त प्रेस वक्तव्य

पैट्रिक अर्मिनी सेशेल्स के राष्ट्रपति के रूपमें पहली बार भारत आए

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 9 February 2026 05:03:02 PM

pm narendra modi's joint press statement with the president of seychelles

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक अर्मिनी केसाथ आज हैदराबाद हाउस नई दिल्ली में जॉइंट प्रेस स्टेटमेंट की शुरूआत राष्ट्रपति पैट्रिक अर्मिनी और उनके साथ भारत आए प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करके की। नरेंद्र मोदी ने पैट्रिक अर्मिनी को सेशेल्स के राष्ट्रपति के रूपमें चुने जाने पर 140 करोड़ भारतवासियों की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। गौरतलब हैकि सेशेल्स के राष्ट्रपति के रूपमें पैट्रिक अर्मिनी की यह पहली भारत यात्रा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहाकि राष्ट्रपति पैट्रिक अर्मिनी की यह भारत यात्रा ऐसे शुभ वर्ष में हो रही है, जब सेशेल्स का पचासवां स्वतंत्रता दिवस और भारत सेशेल्स के राजनयिक संबंधों की पचासवीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त कियाकि ये अवसर हमें निरंतर नई ऊंचाइयों को छूने केलिए प्रेरित करते रहेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि भारत और सेशेल्स के संबंध केवल राजनयिक संपर्क तक सीमित नहीं हैं, हिंद महासागर की लहरें सदियों से हमारे लोगों को जोड़े हुए हैं, इसके तटों पर दोनों देशों केबीच व्यापार बढ़ा, संस्कृतियां मिलीं और विश्वास की परंपराएं मजबूत होती गई हैं। प्रधानमंत्री ने कहाकि भारत और सेशेल्स सिर्फ़ भूगोल से ही नहीं, बल्कि इतिहास, भरोसे और भविष्य के एक साझा विज़न से भी जुड़े हुए हैं। नरेंद्र मोदी ने कहाकि हमारा नाता कल, आज और आनेवाले कल का है, एक समुद्री पड़ोसी और विश्वसनीय साझेदार के रूपमें सेशेल्स भारत के महासागर विजन का अभिन्न अंग है, हमारा सहयोग जल, थल और नभ को समाहित करता है। नरेंद्र मोदी ने कहाकि राष्ट्रपति पैट्रिक अर्मिनी केसाथ आजकी चर्चाओं में हमने इस साझेदारी को और अधिक सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है, हम अपने आर्थिक सहयोग को और सुदृढ़ करने केलिए नए अवसरों की तलाश जारी रखने पर सहमत हैं। उन्होंने कहाकि स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने केसाथ हम फिनटेक और डिजिटल समाधान में भी आगे बढ़ेंगे।
नरेंद्र मोदी ने कहाकि विकास साझेदारी भारत सेशेल्स संबंधों की मजबूत नींव है, हमारे सभी प्रयास सेशेल्स की प्राथमिकताओं और आवश्यकताओं पर आधारित रहे हैं, इस दिशा में आगे बढ़ते हुए आज हमने 175 मिलियन डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। नरेंद्र मोदी ने कहाकि यह आर्थिक पैकेज सामाजिक आवास, ई-गतिशीलता, व्यावसायिक प्रशिक्षण, स्वास्थ्य, रक्षा और समुद्री सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में ठोस परियोजनाओं को सपोर्ट देगा, इन पहलों से सेशेल्स के लोगों विशेषकर युवाओं केलिए रोज़गार और कौशल के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहाकि सेशेल्स के क्षमता निर्माण में भारत के आईटीईसी प्रोग्राम की महत्वपूर्ण भूमिका है और खुशी हैकि सेशेल्स के सिविल सेवकों की भारत में ट्रेनिंग केलिए एमओयू किया गया है। प्रधानमंत्री ने कहाकि टेक्नॉलाजी के क्षेत्रमें हम अपने सहयोग को एक फ्यूचरिस्टिक दिशा दे रहे हैं, आज डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर एमओयू हुआ है, इसके तहत हम भारत का सफल अनुभव सेशेल्स केसाथ साझा करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि स्वास्थ्य क्षेत्रमें सेशेल्स केलिए भारत एक स्थिर और भरोसेमंद साझेदार है, किफायती व गुणवत्तापूर्ण दवाओं की आपूर्ति, मेडिकल टूरिज़्म व स्वास्थ्य सेवाओं के विकास में हम सेशेल्स केसाथ मिलकर आगे बढ़ेंगे। ऊर्जा जलवायु के क्षेत्रमें हमारा सहयोग सतत विकास की साझा प्रतिबद्धता से प्रेरित है, हम नवीकरणीय ऊर्जा, लचीलापन और जलवायु अनुकूल समाधान पर अपने सहयोग को और विस्तार देंगे। नरेंद्र मोदी ने कहाकि समुद्री पड़ोसी के रूपमें ब्लू इकोनॉमी हमारे लिए स्वाभाविक सहयोग का क्षेत्र है, हम समुद्री अनुसंधान, क्षमता निर्माण, डेटा साझाकरण जैसे क्षेत्रोंमें भारत की विशेषज्ञता को सेशेल्स केसाथ साझा करेंगे। उन्होंने कहाकि रक्षा सहयोग और समुद्री सुरक्षा हमारी साझेदारी के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव से पूर्ण सदस्य के तौरपर हम सेशेल्स का स्वागत करते हैं, इससे हमारा आपसी समन्वय सुदृढ़ होगा और हिंद महासागर में शांति व स्थिरता सुनिश्चित करने के प्रयासों को बल मिलेगा। उन्होंने कहाकि हम न सिर्फ़ द्विपक्षीय सहयोग, बल्कि हिंद महासागर केलिए साझा भविष्य को भी आकार देंगे।
प्रधानमंत्री ने कहाकि भारत सेशेल्स संबंधों की सबसे बड़ी शक्ति हमारे लोगों केबीच संबंध हैं, सेशेल्स में बसे भारतीय समुदाय ने सेशेल्स के सामाजिक और आर्थिक जीवन में उल्लेखनीय योगदान दिया है, साथ-साथ उन्होंने हमारी मित्रता को पीढ़ी दर पीढ़ी मजबूत भी किया है। नरेंद्र मोदी ने कहाकि हमने पर्यटन, शिक्षा, संस्कृति और खेल से इन संबंधों को और सशक्त बनाने पर विचार विमर्श किया है, हम दोनों देशों के युवाओं केबीच आदान प्रदान बढ़ाने पर विशेष बल देंगे। नरेंद्र मोदी ने कहाकि भारत और सेशेल्स की साझेदारी एक नए चरण में प्रवेश कर रही है, सभी क्षेत्रोंमें आगे बढ़ने केलिए हमने भारत-सेशेल्स संयुक्त विजन जारी किया है, यह विजन आनेवाले वर्ष में हमारे सहयोग का रोडमैप बनेगा।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]