स्वतंत्र आवाज़
word map

रेलवे कर्मचारियों केलिए बोनस की घोषणा

रेल कर्मियों के बेहतर कामकाज का सम्मान और प्रोत्साहन

वर्ष 2024-25 में रेलवे का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 24 September 2025 05:48:19 PM

indian railway logo

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल ने आज रेलवे के 10 लाख 91 हजार 146 कर्मचारियों को 78 दिन के उत्पादकता से जुड़े बोनस के रूपमें 1865 करोड़ 68 लाख रुपये के भुगतान की स्‍वीकृति दे दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल का कहना हैकि रेल कर्मियों के बेहतर कामकाज का सम्मान करते हुए इस बोनस को मंजूरी दी गई है। गौरतलब हैकि प्रत्येक वर्ष दुर्गा पूजा, दशहरा की छुट्टियों से पहले पात्र रेल कर्मचारियों को उत्पादकता से जुड़े बोनस का भुगतान किया जाता है। इस वर्षभी लगभग 10 लाख 91 हजार अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस का भुगतान किया जा रहा है।
भारतीय रेलवे के समग्र प्रदर्शन में सुधार हेतु रेल कर्मचारियों को प्रेरित करने केलिए प्रोत्साहनस्वरूप उत्पादकता से जुड़े बोनस का भुगतान किया जाता है। प्रत्येक पात्र रेल कर्मचारी केलिए 78 दिन के वेतन के बराबर अधिकतम देय पीएलबी धनराशि 17 हजार 951 रुपये है। यह धनराशि विभिन्न श्रेणियों के रेल कर्मचारियों जैसे-ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, तकनीशियन, तकनीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मंत्रालयिक कर्मचारी और अन्य ग्रुप सी कर्मचारियों को दी जाएगी। वर्ष 2024-25 में रेलवे का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। ज्ञातव्य हैकि रेलवे ने रिकॉर्ड 1614.90 मिलियन टन माल ढुलाई की है और लगभग 7.3 बिलियन यात्रियों को गंतव्‍य स्‍थल तक पहुंचाया है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]