स्वतंत्र आवाज़
word map

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के तीन साल पूरे हुए!

राष्ट्रपति की विभिन्न पहलों से राष्ट्रपति भवन से जनसरोकार जुड़े

राष्ट्रपति भवन और प्रेसीडेंट्स एस्टेट में और भी महत्वपूर्ण पहलें शुरू

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 25 July 2025 05:59:52 PM

president droupadi murmu

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे कर लिए। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन और प्रेसीडेंट्स एस्टेट में शुरू की गईं विभिन्न महत्वपूर्ण पहलों में भाग लिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहाकि यह संतोष की बात हैकि इन तीन वर्ष में कई ऐसे निर्णय लिए गए और ऐसे कार्य किए गए हैं, जिनसे राष्ट्रपति भवन केसाथ जन सरोकार और नागरिकों का जुड़ाव बढ़ा। उन्होंने कहाकि उनका सदैव यह प्रयास रहा हैकि समाज के सभी वर्गों विशेषकर वंचित और पिछड़े वर्गों को देश की विकास यात्रा से प्रभावी ढंग से जोड़ा जाए। राष्ट्रपति ने प्रसन्नता व्यक्त कीकि राष्ट्रपति भवन दिव्यांगजनों केलिए अधिक सुलभ हो गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त कियाकि आनेवाले दिनों में और कई नई पहलें की जाएंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की पहलों में दिव्यांगों के अनुकूल राष्ट्रपति भवन की घोषणा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान की 50 सूत्री अनुशंसाओं को लागू करने केबाद राष्ट्रपति भवन, अमृत उद्यान और राष्ट्रपति भवन संग्रहालय दिव्यांगजनों के अनुकूल परिसर बन गए हैं। राष्ट्रपति भवन की वेबसाइटें https://www.rashtrapatibhavan.gov.in/ और https://www.presidentofindia.gov.in/ 22 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध हैं। राष्ट्रपति भवन में आगंतुक सुविधा केंद्र, राष्ट्रपति निलयम, हैदराबाद में निलयम निकुंज, राष्ट्रपति निवास, मशोबरा में कैफेटेरिया, सोविनियर शॉप और स्वागत कक्ष तथा प्रेसीडेंट्स एस्टेट में एक पुनर्निर्मित जिम, 250 से अधिक मदों की नीलामी केलिए ई-उपहार सीजन 2 का शुभारंभ किया गया है। नीलामी से प्राप्त आय बच्चों के कल्याण से जुड़ी पहलों को दान की जाएगी, विवरण https://upahaar.rashtrapatibhavan.gov.in/ लिंक पर है। ई-बुक में राष्ट्रपति कार्यकाल के पिछले एकवर्ष की झलकियों का संकलन है, लिंक https://rb.nic.in/ebook25.htm है। मार्च 2027 तक राष्ट्रपति भवन को नेट जीरो बनाने की पहलों की शुरुआत भी की गई है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]