स्वतंत्र आवाज़
word map

चयनित हाजी 13 जुलाई तक किश्त जमा कर दें

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 10 July 2013 12:20:32 PM

hajj

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से हज-2013 के लिए चयनित किए गए जिन हज यात्रियों ने 76,000 रूपए की अग्रिम धनराशि अभी तक जमा नहीं की है, उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति ने इस धनराशि को जमा करने का एक और मौका दिया है और ऐसे हज यात्री आगामी 13 जुलाई तक इस धनराशि को जमा कर सकते हैं। इस उद्देश्य से हज कमेटी ऑफ इंडिया का बैंक अकाउंट आगामी 13 जुलाई तक खुला रखा जाएगा। इस तिथि तक अग्रिम धनराशि जमा न करने वाले हज यात्रियों का चयन निरस्त कर उनके स्थान पर प्रतीक्षा सूची से हज यात्रियों को चयनित कर लिया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य समिति के हज अधिकारी तनवीर अहमद ने हज-2013 के लिए दूसरी किश्त जमा किए जाने के बारे में उन्होंने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने अभी तक इस किश्त की धनराशि तय नहीं की है। इस धनराशि के तय होते ही हज यात्रियों को इसे जमा करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा। उन्होंने हज यात्रियों को सलाह दी है कि इस मसले को लेकर उन्हें परेशान होने की ज़रूरत नहीं है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]