स्वतंत्र आवाज़
word map

एयर इंडिया की अब दिल्ली-बर्मिंघम उड़ान

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 5 July 2013 09:40:55 AM

air india

नई दिल्‍ली। एयर इंडिया अब बर्मिंघम तक उड़ान भरेगा। शुरूआती दौर में दिल्ली बर्मिंघम-दिल्ली सेक्टर के लिए कुछ विशेष आकर्षक किराये की पेशकश है। इसके साथ सीमित समय के लिए दिल्ली से अहमदाबाद, कोच्चि, तिरूवनंतपुरम और कोजीकोड तक निःशुल्क सेवाओं का लाभ उपभोक्ता उठा सकेंगे। एक अगस्त 2013 से अमृतसर और दिल्ली से सप्ताह में चार दिन बर्मिंघम तक एयर इंडिया उड़ान भरेगी। यूके तक यह एयर इंडिया की चौथी उड़ान सेवा होगी। इस वर्ष जून में एयर इंडिया ने लंदन तक बी-787 ड्रीम लाइनर की शुरूआत की थी, जो कि भारत से लंदन तक तीसरी उड़ान सेवा है।
एयर इंडिया की यह नई सेवा ड्रीमलाइनर वायुयानों का प्रयोग करते हुए दिल्ली-बर्मिंघम-दिल्ली-अमृतसर रूट पर सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को उड़ान भरेगी। अमृतसर से यह उड़ान 1030 बजे चल कर 1150 बजे दिल्ली पहुंचेगी। एआई-113 दिल्ली से 1330 बजे उड़ान भरकर 1800 बजे बर्मिंघम पहुंचेगी। वापसी उड़ान एआई-114 बर्मिंघम से 2130 बजे चल कर अगले दिन 1005 बजे दिल्ली पहुंचेगी। उसके बाद यही उड़ान 1205 बजे अमृतसर के लिए दिल्ली से रवाना होकर 1305 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
दिल्ली से बर्मिंघम जाने वाली यह सेवा यहां रहने वाले लोगों की सेवा करने के साथ-साथ पर्यटन और व्यापार के नये रास्ते खोलेगी। इस समय एयर इंडिया लंदन तक प्रति सप्ताह 21 उड़ान सेवाएं चलाती हैं, जिनमें से 7 मुंबई-लंदन सेक्टर में और 14 दिल्ली-लंदन सेक्टर में उड़ान भरती है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]