स्वतंत्र आवाज़
word map

पर्यटन के क्षेत्र में भारत-नेपाल में सहयोग

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 02 July 2013 10:03:13 AM

नई दिल्‍ली। पर्यटन मंत्रालय अन्य देशों में भारत और नेपाल को पर्यटक गंतव्यों के तौर पर संयुक्त रूप से प्रचार करने के प्रस्ताव पर सहमत हो गया है। भारत की यात्रा पर आये नेपाल के पर्यटन और यात्रा शिष्टमंडल ने यह प्रस्ताव रखा। मंत्रालय भारत और नेपाल के टूर ऑपरेटरों-यानी भ्रमण संचालकों द्वारा तीसरे देशों में टूर पैकेज प्रदान करने के संयुक्त प्रस्ताव पर भी सहमत हो गया है।
नेपाल के पर्यटन और यात्रा व्यापार से संबंघित एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में पर्यटन सचिव परवेज़ दीवान और पर्यटन मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। नेपाली शिष्टमंडल ने अपने देश में होटल के आधारभूत ढांचे के विकास में भारत का सहयोग मांगा। उन्होंने दोनों देशों में बौद्ध पर्यटक स्थलों को संयुक्त रूप से संवर्धित और विकसित करने का भी सुझाव दिया। भारतीय पक्ष ने हिमालयी तथा साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नेपाल के साथ संयुक्त उद्यम स्थापित किये जाने की सलाह दी।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]