स्वतंत्र आवाज़
word map

संगीत नाटक अकादमी के पुरस्कारों की घोषणा

संगीत, नृत्य और नाट्य कला क्षेत्र से प्रतिष्ठित हस्तियों का चयन

उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 28 February 2024 04:53:40 PM

sangeet natak akademi

नई दिल्ली। संगीत, नृत्य और नाट्य कला से संबंधित संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली की जनरल काउंसिल नेशनल ने बैठककर सर्वसम्मति से मंच कला के क्षेत्र में छह प्रतिष्ठित हस्तियों को अकादमी फेलो (अकादमी रत्न) के रूपमें चुना है। अकादमी की फेलोशिप सबसे प्रतिष्ठित और अपूर्व सम्मान है। यह फेलोशिप किसीभी खास समय में 40 व्यक्तियों को दी जाती है। जनरल काउंसिल ने वर्ष 2022 और 2023 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (अकादमी पुरस्कार) केलिए संगीत, नृत्य, रंगमंच, पारंपरिक/ लोक/ जनजातीय संगीत/ नृत्य/ कठपुतली और मंच कला में समग्र योगदान/ छात्रवृत्ति के क्षेत्र से 92 कलाकारों का भी चयन किया है। इस प्रकार चुने गए फेलो और पुरस्कार विजेता समग्र रूपसे राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से आते हैं।
ख्याति प्राप्त कलाकार संगीत, नृत्य, नाटक, लोक और जनजातीय कला, कठपुतली और संबद्ध रंगमंच कला रूपों आदि के रूपमें मंच कला रूपों के संपूर्ण रूप को कवर करते हैं। संगीत नाटक अकादमी की जनरल काउंसिल ने वर्ष 2022 और 2023 केलिए संगीत नाटक अकादमी उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार केलिए 80 युवा कलाकारों का चयन भी किया है। उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार में ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम के अतिरिक्त पच्चीस हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है। ये पुरस्कार संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष एक विशेष समारोह में प्रदान करेंगे।
संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 1952 से दिए जा रहे हैं, ये सम्मान न केवल उत्कृष्टता और उपलब्धि के उच्चतम मानक के प्रतीक हैं, बल्कि निरंतर व्यक्तिगत कार्य और योगदान को भी मान्यता देते हैं। अकादमी फेलो के सम्मान में तीन लाख रुपये की नकद राशि होती है, जबकि अकादमी पुरस्कार में ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम के अतिरिक्त एक लाख रुपये की नकद राशि होती है। राष्ट्रपति विशेष अलंकरण समारोह में संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप और पुरस्कार प्रदान करेंगी।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]