स्वतंत्र आवाज़
word map

भारत और गुयाना के संबंध मजबूत-द्रौपदी

गुयाना के प्रधानमंत्री फिलिप्स का राष्ट्रपति भवन में स्वागत

गुयाना में मोटे अनाज क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाएं

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 8 February 2024 01:46:23 PM

guyana prime minister phillips welcomed at rashtrapati bhavan

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से गुयाना के प्रधानमंत्री ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) मार्क फिलिप्स ने राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। मार्क फिलिप्स और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहाकि भौगोलिक रूपसे दूर होने के बावजूद भारत और गुयाना हमारे औपनिवेशिक अतीत के प्रभाव, हमारे विविध और बहुसांस्कृतिक समाज और विशाल भारतीय प्रवासी समुदाय केसाथ संस्कृति, परंपराओं के मजबूत बंधन के कारण जुड़े हुए हैं, भारत ने गुयाना को लगभग दो शताब्दियों तक अपना घर बनाया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री मार्क फिलिप्स से बातचीत में कहाकि हमारे द्विपक्षीय व्यापार में और ज्यादा विविधता लाने की जरूरत है, आयुर्वेद, जैव ईंधन और कृषि विशेषकर मोटे अनाज के क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहाकि इन क्षेत्रों में साथ मिलकर काम करके हम जलवायु परिवर्तन और खाद्य असुरक्षा से उत्पन्न चुनौतियों का समाधान कर सकते हैं। उन्होंने गुयाना को कैरिकॉम की आवर्ती अध्यक्षता केसाथ-साथ इस महीने संयुक्तराष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभालने पर बधाई दी। ग्लोबल साउथ के प्रमुख सदस्यों के रूपमें उन्होंने कहाकि हमारे दोनों देश सुधरे हुए बहुपक्षवाद के प्रबल समर्थक हैं। राष्ट्रपति ने जलवायु परिवर्तन, हरित ऊर्जा और निरंतर विकास के क्षेत्रों में गुयाना के प्रयासों और नेतृत्व की भी सराहना की।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]