स्वतंत्र आवाज़
word map

भारत-सऊदी अरब का सैन्य अभ्यास शुरू

राजस्थान के महाजन में 10 फरवरी तक 'सदा तनसीक'

दो मित्र देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों का विस्तार

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 29 January 2024 04:20:41 PM

india-saudi arabia military exercise begins

जयपुर। भारत और सऊदी अरब का संयुक्त सैन्य अभ्यास 'सदा तनसीक' का प्रारंभिक संस्करण आज राजस्थान के महाजन में शुरू हो चुका है, जो 10 फरवरी 2024 तक संचालित होने वाला है। सऊदी अरब के 45 रक्षा कर्मियों वाले सैन्य दल का नेतृत्व रॉयल सऊदी लैंड फोर्सेस कर रहे हैं, जबकि भारतीय सेना की टुकड़ी में भी 45 सैन्यकर्मी शामिल हैं, जिनका प्रतिनिधित्व ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स (मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री) की एक बटालियन कर रही है। संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य संयुक्तराष्ट्र चार्टर के अध्याय VII केतहत अर्ध-रेगिस्तानी इलाके में संयुक्त अभियानों केलिए दोनों देशों के सैनिकों को प्रशिक्षित करना है।
भारत और सऊदी अरब का संयुक्त सैन्य अभ्यास दोनों देशों की सेनाओं को उप-पारंपरिक क्षेत्र में संचालन की रणनीति, तकनीक एवं प्रक्रियाओं में अपनी सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों को साझा करने में सक्षम बनाएगा। इससे दोनों देशों के सैनिकों केबीच पारस्परिकता, मिलनसारिता और सौहार्द विकसित करने में सहायता मिलेगी। अभ्यास की इस अवधि में सचल वाहन चेक पोस्ट की स्थापना, घेरा डालना और खोज अभियान, हाउस इंटरवेंशन ड्रिल, रिफ्लेक्स शूटिंग, स्लिथरिंग और स्नाइपर फायरिंग का अभ्यास किया जाएगा। यह सत्र दोनों सैन्य टुकड़ियों को आपसी संबंध को सशक्त करने का अवसर प्रदान करेगा। यह अभ्यास एक मंच के रूपमें साझा सुरक्षा उद्देश्यों को प्राप्त करने, रक्षा सहयोग के स्तर को बढ़ाने और दो मित्र देशों केबीच द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देने केलिए कार्य करेगा।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]