स्वतंत्र आवाज़
word map

ब्रह्माकुमारीज़ का शिक्षा अभियान

राष्ट्रपति ने शिक्षा अभियान पर प्रसन्नता व्यक्त की

संबलपुर में नए भारत केलिए नई शिक्षा का शुभारंभ

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 22 November 2023 03:58:52 PM

brahma kumaris' education campaign

संबलपुर (ओडिशा)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा के संबलपुर में ब्रह्माकुमारीज़ के शिक्षा अभियान 'नए भारत के लिए नई शिक्षा' का शुभारंभ किया है, जिसकी परिकल्पना मूल्यों को विकसित करने और बेहतर समाज केलिए छात्र-छात्राओं की चेतना के उत्थान के उद्देश्य से की गई है। राष्ट्रपति ने कहाकि शिक्षा ने हमेशा समाज निर्माण में एक महत्वपूर्ण एवं परिवर्तनकारी भूमिका निभाई है। उन्होंने इस तथ्य पर प्रकाश डालाकि सेवा, समानता तथा सहानुभूति जैसे नैतिक एवं मानवीय मूल्य हमारी संस्कृति की नींव हैं और युवाओं को इन महान आदर्शों से परिचित होना चाहिए। उन्होंने कहाकि बेहतर समाज बनाने केलिए युवाओं को अपने बुजुर्ग माता-पिता और समाज के वंचित वर्ग के लोगों की देखभाल करनी चाहिए एवं शिक्षा के जरिए बच्चों के मन में इन मूल्यों केप्रति सकारात्मक दृष्टिकोण पैदा किया जाना चाहिए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहाकि नैतिक शिक्षा हमारे जीवन के निर्माण में सहायक होती है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाती है, नैतिक शिक्षा हमें करुणा, दया, मित्रता और बंधुत्व के जीवन मूल्यों से अवगत कराती है, इन गुणों से लैस व्यक्ति में सकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं। द्रौपदी मुर्मु ने कहाकि किसी व्यक्ति में सकारात्मक परिवर्तन आने से बेहतर समाज बन सकता है। राष्ट्रपति ने यह जानकर प्रसन्नता व्यक्त कीकि प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय चरित्र निर्माण, आत्म साक्षात्कार एवं दिव्य अनुभव के माध्यम से सुख, शांति और आनंद का मार्ग सुलभ बना रहा है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]