स्वतंत्र आवाज़
word map

नौसैनिक 'रॉनी' परेरा की जन्मशताब्दी मनाई

भारत के आधुनिक नौसैनिक इतिहास में श्रद्धेय व्यक्ति-नेवी चीफ

विशेष डाक कवर और डॉक्यूमेंट्री फिल्म का लोकार्पण किया गया

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 16 November 2023 06:09:24 PM

birth centenary of naval officer 'ronnie' perera celebrated

कोच्चि। भारत की दक्षिणी नौसेना कमान ने अपने पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल रोनाल्ड लिन्सडेल 'रॉनी' परेरा की जन्म शताब्दी मनाने केलिए कोच्चि में दो दिवसीय पैनल चर्चा का आयोजन किया, जिसमें नौसेना प्रमुख आर हरिकुमार मुख्य अतिथि थे। नौसेना प्रमुख ने 14 नवंबर 2023 को उद्घाटन भाषण दिया, जिसमें उन्होंने भारत के आधुनिक नौसैनिक इतिहास में एडमिरल रोनाल्ड लिंसडेल परेरा को श्रद्धेय व्यक्ति बताया। नौसेना प्रमुख ने एडमिरल आरएल परेरा की विरासत पर विशेष डाक कवर और एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'कीप द फेथ' का लोकार्पण किया। नौसेना के पूर्व प्रमुखों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ और प्रतिष्ठित पूर्व सैनिक नौसेना के नौवें प्रमुख की स्मृति के सम्मान में एकत्र हुए थे। चर्चा की शुरुआत करते हुए मुख्य भाषण एडमिरल माधवेंद्र सिंह (सेवानिवृत्त) ने दिया।
रोनी परेरा-द एडमिरल, द मैन एंड ए लीडर विद क्रेडिबिलिटी, लीडरशिप डिफरेंट स्ट्रोक्स और फील्ड लेवल पर लीडरशिप जैसे विषयों पर पैनल चर्चाओं ने श्रोताओं को प्रोत्साहित किया। प्रख्यात वक्ताओं ने एडमिरल रोनाल्ड लिंसडेल परेरा के चार दशक के उल्लेखनीय करियर को याद किया, जिसने भारतीय नौसेना के भविष्य पर एक अमिट छाप छोड़ी। ईमानदारी, साहस और प्रतिबद्धता केलिए जाने जानेवाले एडमिरल रोनाल्ड लिंसडेल परेरा ने आधुनिक भारतीय नौसेना को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह दूरदर्शी, स्वदेशी और ब्लू वाटर नौसेना केलिए मार्ग प्रशस्त करने केलिए प्रकाश स्तंभ रहे हैं। यह आयोजन एडमिरल परेरा के स्थायी नेतृत्व का प्रमाण था, जो वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करता है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]