स्वतंत्र आवाज़
word map

भारत-बांग्लादेश में द्विपक्षीय संबंध उत्कृष्ट

बांग्लादेश के नौसेनाध्यक्ष पांच दिवसीय दौरे पर भारत आए

भारतीय नौसेना प्रमुख के साथ बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चाएं

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 14 September 2023 12:10:20 PM

india-bangladesh naval chiefs

नई दिल्ली। बांग्लादेश के नौसेनाध्यक्ष एडमिरल एम नजमुल हसन 12 से 16 सितंबर तक भारत की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आए हुए हैं। अपनी यात्रा के दौरान वह भारतीय सेनाध्यक्ष, नौसेनाध्यक्ष, रक्षा सचिव, विदेश सचिव के अलावा सरकार के उच्च अधिकारियों से भेंट करेंगे। नौसेनाध्यक्ष एडमिरल एम नजमुल हसन ने 13 सितंबर को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की, इसके बाद साउथ ब्लॉक में नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरिकुमार के साथ बैठक की, जहां उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। दोनों नौसेना प्रमुखों ने संचालन, प्रशिक्षण, सूचना आदान-प्रदान और बहुपक्षीय निर्माणों में भागीदारी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।
भारत और बांग्लादेश के नौसेनाध्यक्षों केबीच द्विपक्षीय बातचीत के दौरान अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमारेखा पर समन्वित गश्त, द्विपक्षीय अभ्यास बोंगोसागर, नौसेना प्रशिक्षण का संचालन और प्रतिनिधिमंडलों की पारस्परिक यात्राओं जैसे सहयोग के मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। एडमिरल एम नजमुल हसन मुंबई जाएंगे, जहां वह पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ केसाथ बातचीत करेंगे और स्वदेश निर्मित भारतीय नौसेना जहाज का भी दौरा करेंगे। ज्ञातव्य हैकि भारत-बांग्लादेश इतिहास, भाषा, संस्कृति और कई अन्य समानताओं के बंधन साझा करते हैं एवं उत्कृष्ट द्विपक्षीय संबंध संप्रभुता, समानता, विश्वास और समझ पर आधारित एक सर्वव्यापी साझेदारी को दर्शाते हैं, जो रणनीतिक संबंधों से परे हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]