साँपों के संरक्षण में चिड़ियाघर की भूमिका के बारे में जानकारी दी
इकोसिस्टम में साँपों के महत्व व उनकी रक्षा के लिए जागरुक कियास्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
Monday 17 July 2023 11:51:12 AM
नई दिल्ली। विश्व सर्प दिवस पर राष्ट्रीय प्राणी उद्यान दिल्ली में साँपों के बारेमें एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्व सर्प दिवस मनाने का उद्देश्य भारत के साँपों, साँपों के बारेमें अविश्वास और हमारे इकोसिस्टम में साँपों के महत्व केबारे में जागरुकता बढ़ाकर साँपों की रक्षा करना है। इस अवसर पर साँप पालने वाले कर्मचारियों ने सरीसृप गृह में पिंजरे का फर्नीचर उपलब्ध कराकर संवर्धन गतिविधि का संचालन किया। सर्प घरों के अंदर वृक्षारोपण किया गया। सरीसृप हाउस में लगभग 350 आगंतुकों और छोटे बच्चों केसाथ मिशन लाइफ केबाद सांपों और स्वस्थ जीवनशैली केबारे में बातचीत की गई।
राष्ट्रीय प्राणी उद्यान दिल्ली में विश्व सर्प दिवस पर सरीसृप हाउस वॉक का आयोजन किया गया और आगंतुकों ने साँप पालने वालों के साथ बातचीत की। इस यात्रा के दौरान आगंतुकों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया और साँपों के संरक्षण में चिड़ियाघर की भूमिका के बारे में जानकारी प्राप्त की। आगंतुकों केबीच सरीसृपों पर पठन सामाग्री भी वितरित की गई। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान दिल्ली में मौजूदा समय में 7 प्रजातियों के 31 साँप उपस्थित हैं। गौरतलब हैकि साँप प्राकृतिक पर्यावरण का महत्वपूर्ण घटक हैं, वे प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं, उनकी मौजूदगी खेती को नष्ट करनेवाले कीटों की संख्या को नियंत्रित करके और उनके उत्पादन को कम करके पर्यावरण को स्थिर बनाने में मदद करती है, वे प्राकृतिक वन्यजीवों केलिए महत्वपूर्ण आवास स्थल भी प्रदान करते हैं।