स्वतंत्र आवाज़
word map

हिरोशिमा में बापू की प्रतिमा का अनावरण

'भारत और जापान के बीच दोस्ती और सद्भावना की प्रतीक'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया बापू की प्रतिमा का अनावरण

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 20 May 2023 01:48:11 PM

bapu's statue unveiled in hiroshima

हिरोशिमा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया है, जिसको शांति और अहिंसा केलिए एकजुटता के प्रतीक के रूपमें चुना गया है। महात्मा गांधी ने अपना जीवन शांति और अहिंसा केलिए समर्पित कर दिया था और यह स्थान वास्तव में गांधीजी के सिद्धांतों एवं जीवन केसाथ प्रतिध्वनित होता है, जो दुनिया और उसके राजनेताओं को भी प्रेरित करता है। हिरोशिमा में मोतोयासु नदी से सटा यह स्थल प्रतिष्ठित ए-बम डोम के करीब है, जिसे देखने केलिए रोजाना हजारों स्थानीय लोग और पर्यटक समान रूपसे आते हैं।
गौरतलब हैकि 21 मई तक होनेवाले जी-7 शिखर सम्मेलन के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा के दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा भारत-जापान केबीच दोस्ती और सद्भावना के प्रतीक के रूपमें हिरोशिमा शहर को भेंट की गई है। महात्मा गांधी की इस 42 इंच लंबी कांस्य प्रतिमा को पद्मभूषण से सम्मानित राम वनजी सुतार ने तैयार किया है। अनावरण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार और सांसद नकातानी जेन, हिरोशिमा शहर के मेयर कासुमी मत्सुई, हिरोशिमासिटी असेम्‍बली के अध्यक्ष ततसुनोरी मोतानी, हिरोशिमा के सांसद, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, भारतीय समुदाय के सदस्य और जापान में महात्मा गांधी के अनुयायी उपस्थित थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]