स्वतंत्र आवाज़
word map

वाघशीर पनडुब्बी का समुद्री परीक्षण शुरू

वर्ष 2024 की शुरुआत में भारतीय नौसेना को सौंपी जाएगी

यह समुद्र में सभी प्रणालियों के गहन परीक्षणों से गुजरेगी

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 19 May 2023 12:39:03 PM

sea trials of vaghsheer submarine begin

मुंबई। भारतीय नौसेना के कलावरी क्लास प्रोजेक्ट-75 यार्ड 11880 की छठी पनडुब्बी वाघशीर ने अपना समुद्री परीक्षण शुरू कर दिया है। पनडुब्बी को 20 अप्रैल को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के कान्होजी आंग्रे वेट बेसिन से समुद्र में उतारा गया था। वाघशीर पनडुब्बी को परीक्षणों के पूरा होने केबाद वर्ष 2024 की शुरुआत में भारतीय नौसेना को सौंपा जाएगा। गौरतलब हैकि एमडीएल 24 महीने में प्रोजेक्ट-75 की तीन पनडुब्बियों को नौसेना को सौंपा चुका है और छठी वाघशीर पनडुब्बी का समुद्री परीक्षण शुरू होना एक महत्वपूर्ण कदम है। यह आत्मनिर्भर भारत को प्रोत्साहन मिलने का संकेत भी दर्शाता है। यह पनडुब्बी अब समुद्र में अपनी सभी प्रणालियों के गहन परीक्षणों से गुजरेगी, इनमें प्रणोदन प्रणाली, हथियार और सेंसर सम्मिलित हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]