स्वतंत्र आवाज़
word map

हज यात्रियों के लिए नियुक्त किए गए डॉक्टर

इस वर्ष हज यात्रा के लिए सरकार के कुछ खास उपाय और पहल

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने आयोजित किया प्रशिक्षण कार्यक्रम

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 13 May 2023 05:39:46 PM

training of doctors deputed for haj begins

नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने हज यात्रा 2023 केलिए सऊदी अरब में हज यात्रियों की सुविधा हेतु चुने गए प्रतिनियुक्ति वाले प्रशासनिक एवं चिकित्सा अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से आज अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया है। इसका आयोजन नई दिल्ली में लोधी रोड पर स्कोप कॉम्प्लेक्स सेंटर में किया जा रहा है। भारत और सऊदी अरब केबीच हुए द्विपक्षीय समझौते के अनुसार इस वर्ष हज यात्रियों की कुल संख्या 1.75 लाख है। भारत सरकार ने इस वर्ष हज यात्रा केलिए कुछ प्रमुख उपाय और नई पहलें की हैं जैसे-सरकार ने हज यात्रा पैकेज में बाल्टी, चादर, सूटकेस आदि की अनिवार्य खरीद के कारण भारी पड़ने वाली अनावश्यक लागत को हटाकर आर्थिक कटौती के उपायों पर विशेष तौरपर ध्यान दिया है।
भारत सरकार ने प्रत्येक हज यात्री को 2100 सऊदी रियाल प्रदान करने के अनिवार्य प्रावधान को समाप्त कर दिया गया है और हाजियों को उनकी जरूरतों के अनुसार सऊदी रियाल प्राप्त करने में लचीलापन दिया जा रहा है। हज यात्रियों को वास्तविक आवश्यकताओं के हिसाब से विदेशी मुद्रा प्राप्त करने में लचीलापन सुनिश्चित करने और पूरी प्रणाली में पारदर्शिता लाने के अलावा पहलीबार इच्छुक हज यात्रियों को विदेशी मुद्रा और विदेशी मुद्रा कार्ड की सीधी आपूर्ति सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी दरों पर भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से हो रही है। हज यात्रियों की सुविधा केलिए अधिकतम जलपोत आरोहण स्थल तैयार किए जा रहे हैं। हज के दौरान भारत में हज यात्रियों की चिकित्सा जांच और उनके टीकाकरण तथा सऊदी अरब में अस्पतालों या औषधालय केलिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय एवं इसकी एजेंसियों की प्रत्यक्ष भागीदारी होगी।
हज नीति में दिव्यांग और वृद्ध हज यात्रियों केलिए विशेष प्रावधानों के साथ समावेशन पर उचित ध्यान दिया जा रहा है। महिलाओं के बिना महरम श्रेणी केतहत अकेली महिलाओं को आवेदन करने की अनुमति देकर महिला सशक्तिकरण की सुविधा दी गई है, इसके तहत प्राप्त आवेदनों की उच्चतम संख्या 4314 है। प्रतिनियुक्ति वाले प्रशासनिक एवं चिकित्सा अधिकारियों में 339 चिकित्सा कर्मियों 173 डॉक्टर और 166 पैरामेडिक्स सहित कुल 468 प्रतिनियुक्ति वाले प्रशासनिक एवं चिकित्सा पेशेवरों का चयन किया गया है, इनमें ग्रेड ए के 29 अफसरों सहित प्रशासनिक कार्यों केलिए 129 अधिकारी भी शामिल हैं। करीब 468 प्रतिनियुक्तियों में से 129 महिला सदस्यों को नियुक्ति दी गई है।
सऊदी अरब में हज यात्रियों को बेहतर अनुभव एवं कार्य संबंधी सहायता केलिए केवल सीएपीएफ से प्रतिनियुक्ति वाले प्रशासनिक अधिकारियों का चयन किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय पहलीबार चिकित्सा प्रतिनियुक्ति केलिए चयन प्रक्रिया में शामिल हुआ है। प्रत्येक राज्य से हाजियों के हितों का ध्यान रखने केलिए हरेक प्रदेश से राज्यस्तरीय संयोजकों को तैनात किया जा रहा है। एएचओ और एचए को काफी हद तक घटा दिया गया है, 300 में से 108 और उनमें से सभी 100 प्रतिशत आईपीएस अधिकारी या सीएपीएफ से हैं। प्रतिनियुक्ति केलिए पहलीबार आवेदकों को प्राथमिकता दी गई है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]