स्वतंत्र आवाज़
word map

भारतीय नौसेना के जहाज कंबोडिया पहुंचे

आसियान देशों में भारतीय नौसेना की तैनाती के तहत दौरा

कंबोडिया केसाथ भारत के मजबूत और सौहार्दपूर्ण संबंध

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 12 May 2023 01:13:45 PM

indian navy ships arrive in cambodia

सियानोकविले (कंबोडिया)। भारतीय नौसेना की आसियान देशों में तैनाती के एक हिस्से के रूपमें भारतीय नौसेना के जहाज दिल्ली और सतपुड़ा रियर एडमिरल गुरुचरण सिंह फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट की कमान केतहत 14 मई तक केलिए सियानोकविले कंबोडिया पहुंच चुके हैं। भारतीय नौसेना के जहाजों का यह विशेष दौरा कंबोडिया केसाथ भारत के सौहार्दपूर्ण संबंधों को दर्शाता है। इस दौरान दोनों तरफ के नौसेना अधिकारी पेशेवर बातचीत डेक विज़िट और खेलों के आदान-प्रदान की एक विस्तृत श्रृंखला में शामिल होंगे, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के मध्य अंतर संचालनीयता और आपसी समझ को बढ़ाना है।
आईएनएस दिल्ली भारत का पहला स्वदेश निर्मित निर्देशित मिसाइल विध्वंसक जहाज है और आईएनएस सतपुड़ा स्वदेश निर्मित बहूद्देशीय स्टील्थ फ्रिगेट है। ये दोनों जहाज मल्टीरोल हेलिकॉप्टर को ले जाने केसाथ विभिन्न प्रकार के हथियारों और सेंसर से लैस हैं। ये दोनों जहाज भारत की उन्नत जहाज निर्माण क्षमता और डिज़ाइनों के प्रमाण हैं। भारतीय नौसेना के जहाजों के कंबोडिया दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के मध्य गहरी दोस्ती के संबंध को समुद्री सहयोग के जरिए और ज्यादा मजबूत करना है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]