स्वतंत्र आवाज़
word map

इसवर्ष ज्यादातर महिलाएं करेंगी बिन मेहरम हज

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने की हैं हज यात्रियों के लिए कई पहलें

हज आवेदनों को डिजिटल चयन प्रक्रिया से अंतिम रूप दिया गया

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 4 April 2023 03:54:20 PM

this year most women will perform haj without mehram

नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने हज 2023 केलिए हज यात्रा को भारतीय हज यात्रियों केलिए अधिक आरामदायक, सुविधाजनक और किफायती बनाने केलिए कई पहलें की हैं। हज यात्रियों के चयन की प्रक्रिया को उद्देश्यपरक, पारदर्शी, कुशल, समयबद्ध और मानवीय भागीदारी के बिना बनाने केलिए भी समर्पित प्रयास किएगए हैं। हज केलिए आवेदन और हज यात्रियों का चयन ऑनलाइन किया गया था, प्राप्त कुल 1.84 लाख आवेदनों में से 14935 हज आवेदकों को सुनिश्चित आवंटन दिया गया है (70+ आयुवर्ग में 10621 और मेहरम (पुरुष अभिभावकों) के बिना 4314 महिलाएं शामिल हैं)। यह पुरुष अभिभावकों या मेहरम के बिना अकेले हज पर जानेवाली महिलाओं का अबतक का सबसे बड़ा दल होगा।
हज कोटा से अधिक संख्या में प्राप्त आवेदनों को बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के ऑनलाइन रैंडमाइज्ड डिजिटल चयन प्रक्रिया के माध्यम से अंतिम रूप दिया गया है। यह पहलीबार हैकि बढ़ी हुई पारदर्शिता केहित में आम जनता केलिए चयन प्रक्रिया के तुरंत बाद चयनित और प्रतीक्षा सूची वाले आवेदकों की सूची आधिकारिक पोर्टल पर प्रकाशित कर दी गई है। सभी 1.4 लाख चयनित हज यात्रियों को हज 2023 केलिए उनके चयन के बारेमें एसएमएस भेजा गया है। प्रतीक्षा सूची वाले हज यात्रियों को उनकी प्रतीक्षा सूची की स्थिति और प्रतीक्षा सूची में उनकी स्थिति केबारे में सूचित करने केलिए भी एसएमएस भेजा गया है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने हज यात्रियों को विदेशी मुद्रा सुविधाएं प्रदान करने केलिए विशेष व्यवस्था करने केलिए भारतीय स्टेट बैंक केसाथ भागीदारी की है।
भारत की हज समिति पहले के वर्षों के विपरीत जब प्रत्येक हजयात्री को उसकी वास्तविक आवश्यकताओं के बावजूद 2100 रियाल उपलब्ध कराती थी, हज नीति 2023 हज यात्रियों को अब अपनी विदेशी मुद्रा की व्यवस्था करने या कम विदेशी मुद्रा लेने का विकल्प और लचीलापन देती है। हज यात्रियों को सबसे प्रतिस्पर्धी दरों पर विदेशी मुद्रा की आपूर्ति सुनिश्चित करने केलिए सरकार ने एसबीआई केसाथ सहयोग किया है। भारतभर में 22,000 से अधिक शाखाओं केसाथ भारतीय स्टेट बैंक सऊदी अरब में अपने प्रवास के दौरान अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने केलिए हज यात्रियों केलिए विदेशी मुद्रा और अनिवार्य बीमा प्रदान करने की सुविधा प्रदान करेगा। इस संबंध में बैंक एसएमएस के जरिए हज यात्रियों तक पहुंचेगा।
हज यात्रियों को विदेशी मुद्रा कार्ड की सुविधा भी प्रदान की जा रही है, जिससे चोरी या नकद मुद्रा की हानि की संभावना समाप्त हो जाती है। यदि यह कार्ड यात्रा के दौरान खो जाता है, तबभी हजयात्री बैंक से अपना पैसा वापस प्राप्त कर सकता है। एसबीआई हजयात्रियों को नकद या फॉरेक्स कार्ड के माध्यम से विदेशी मुद्रा प्राप्त करने की सुविधा केलिए और आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान करने केलिए उपयुक्त स्तर के समर्पित प्रमुख केंद्रों या नोडल अधिकारी केसाथ सभी प्रस्थान स्थलों पर स्टालों की व्यवस्था भी करेगा। एसबीआई एक हेल्पलाइन संचालित करेगी और इन नोडल अधिकारियों के संपर्क विवरण शीघ्र ही सार्वजनिक किए जाएंगे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]